पंजाब के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर खन्ना ने की राजनाथ सिंह से चर्चा

by

पंजाब में अमन शान्ति स्थापना के लिए खन्ना केंद्रीय रक्षा मंत्री से की दखल देने की मांग

होशियारपुर 12 अप्रैल : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत तौर पर भेंट कर उनसे पंजाब के निरंतर बिगड़ रहे हालातों पर गहन चर्चा की।
खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री को बताया कि पंजाब में भगवंत मान नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार प्रदेश हित के हर मुद्दे पर विफल हो चुकी है। खन्ना ने उन्हें बताया कि पंजाब में अपराध के ग्राफ में पिछले 3 साल के दौरान रिकार्डतोड़ इजाफा हुआ है। पंजाब में नशों का व्यापार जोरशोर से हो रहा है और चोरी , फिरौती, हत्या, लूटपाट की घटनाओं के साथ साथ गैस्टरवाद में भी बढ़ौतरी हुई है। खन्ना ने कहा कि सबसे ज्यादा चिंता का विषय है कि अपराधियों के पास पिस्तौल, बन्दूक के साथ साथ ग्रेनेड और राकेट लॉन्चर जैसे बड़े हथियार हैं। खन्ना ने बताया कि बीते समय पंजाब के बटाला में राकेट लॉन्चर से हमला हुआ और गत दिनों भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के ग्रह पर ग्रेनेड हमला हुआ। खन्ना ने राजनाथ से कहा कि पंजाब सरकार बढ़ रहे अपराध को रोकने में विफल है जिसके चलते पंजाब की जनता बारूद के ढेर पर आ कड़ी हुई है। पंजाब के निवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खन्ना ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि पंजाब में अमन शान्ति की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय खुद दखल दे ताकि पंजाब में अपराध और नशों का खत्म हो सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

अकाली नेता मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें : मोहाली अदालत ने मजीठिया को एक बार फिर 4 दिन की रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ । मोहाली की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विजिलेंस ब्यूरो हिरासत को बुधवार को चार दिन और बढ़ा दिया। मजीठिया को गैर-कानूनी संपत्ति मामले में गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

मिड डे मील वर्करों द्वारा अपनी मांगों को लेकर रोष रैली

गढ़शंकर, 19 जनवरी : मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन के नेता बलविंदर कौर, कमलजीत कौर, मनजीत कौर तथा डीएमएफ नेता हंस राज गढ़शंकर व सतपाल कलेर के नेतृत्व में गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों के सक्रिय...
article-image
पंजाब

भम्मियां स्कूल की छात्रा दीपिका का एनएमएमएस परीक्षा में चयन : छात्रों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक 12000/- रुपये प्रति वर्ष की दर से 48000/- रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी

गढ़शंकर, 8 जुलाई : सरकारी मिडल स्कूल भम्मियां की छात्रा दीपिका पुत्री राम सरूप का चयन राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद पंजाब द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली वर्ष 2023 की नेशनल...
Translate »
error: Content is protected !!