जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

by

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है। इसके एक दिन पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज विकास ढुल ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने मेन केस में सुनवाई के लिए अगली तारीख 29 नवंबर तय की है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सत्येंद्र जैन को 30 मई को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग केस (बीएमएलए) मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी के अनुसार, सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 4 शेल कंपनियों के वास्तविक नियंत्रण में थे, और सह-आरोपी अंकुश जैन और वैभव जैन सिर्फ डमी थे। दूसरी ओर, सत्येंद्र जैन के वकील ने तर्क दिया कि उनकी भूमिका पीएमएलए के दायरे में नहीं आती है। जैन से संबंधित जांच पूरी हो चुकी है और आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। जैन के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है। वकील ने कहा कि यह आरोप लगाया गया है कि 2010 में मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रची गई थी। उस समय न तो जैन विधायक थे और न ही मंत्री। ऐसे में वह मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश कैसे रचा सकते हैं। जैन ने अदालत से उन्हें जमानत देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि उन्हें और हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। इससे पहले सीबीआई ने सत्येंद्र जैन, उनकी पत्नी और अन्य पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आरोप लगाया था।

– 4.81 करोड़ की प्रापर्टी सीज के बाद भी रेड में मिले 2.85 करोड़ नकद, 1.80 किलो वजनी सोना

31 मार्च को ईडी ने अस्थायी रूप से मंत्री के स्वामित्व वाली और नियंत्रित कंपनियों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी सीज कर दी थी। 6 जून को जांच एजेंसी ने सत्येंद्र जैन उनकी पत्नी और सहयोगियों से संबंधित कई स्थानों पर छापे मारे। इन्होंने या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनकी सहायता की थी या मनी लॉन्ड्रिंग की प्रक्रियाओं में भाग लिया था। छापे के दौरान 2.85 करोड़ रुपए नकद और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के बरामद किए गए।

– जैन ने कोरोना के कारण याददाश्त चले जाने का किया था दावा

गिरफ्तारी के बाद जब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के कागजात दिखाकर जैन से सवाल पूछे तो उन्होंने कोरोना के कारण याददाश्त चले जाने का दावा कर दिया था। इसके अलावा जैन पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली में कई शेल कंपनियों को लॉन्च किया या खरीदा था। उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपए का काला धन भी सफेद किया था। जैन के पास प्रयास इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों के शेयर बड़ी संख्या में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सैंटर पंजाब यूनिवर्सिटी में मनाया गया जिला स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस समागम- मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा बनने के लिए वोटर बनना जरुरी: निकास कुमार

 चुनाव प्रक्रिया में बढिय़ा कारगुजारी करने वालों को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित – कहा, मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका – नए मतदाताओं को दिए मतदाता पहचान पत्र दिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने की सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता : ब्रह्मपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख रुपये की राशि की दी स्वीकृति

रोहित जसवाल। ऊना, 3 दिसंबर। उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की त्रैमासिक बैठक उनके कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में भूतपूर्व सैनिक लीग ऊना और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मशीनरी डीलरों का किया औचक निरीक्षण

ऊना, 24 मार्च: विकास खंड ऊना में आज कृषि मशीनरी से संबंधित उपकरण बेचने वाले डीलरों, सन शाईन आॅटोमोबाईल, ज्योति आॅटोमोबाईल, सीएम टेªडरस सहित अन्य एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायकों की पेंशन से जुड़ा संशोधन विधेयक पेश : विधायक बनने के बाद 90 हजार रुपये से अधिक मासिक पेंशन, विधेयक पारित होने के बाद भुट्टो और चैतन्य को पेंशन न मिलने से 93 हजार रुपये का हो सकता नुकसान

 एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार (3 सितंबर) को विधानसभा के मानसून सत्र में कार्रवाई के दौरान बिल पेश किया. यह बिल हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदस्यों के भत्ते...
Translate »
error: Content is protected !!