पंजाब-हरियाणा में ED की बड़ी कार्रवाई : डंकी रूट मामले में बड़ी छापेमारी, 11 ठिकानों पर रेड

by

चंडीगढ़ । पंजाब और हरियाणा में ईडी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने डंकीरूट मामले में बड़ी छापेमारी की है. डंकीरूट मामले में 11 ठिकानों पर रेड की गई है. ईडी की जलंधर ब्रांच ने मंगलवार को पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में एक साथ रेड की।

ये रेड अवैध तरीके से अमेरिका भेजे गए लोगों से जुड़ी डंकीरूट मामले में की जा रही है. छापेमारी हरियाणा और पंजाब के अमृतसर, संगरूर, पटियाला, मोगा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में की जा रही है।

इस मामले में ईडी ने मनीलॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है, जो कि पंजाब और हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज की गई 17 एफआईआर पर आधारित है. इन एफआईआर में कुछ ट्रैवल और वीजा एजेंटों, दलालों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे।

कैसे फंसाते थे लोग?

जांच में सामने आया है कि एजेंट भोले-भाले लोगों को झांसा देते थे कि वो उन्हें कानूनी तरीके से फ्लाइट के जरिए विदेश भेजेंगे. इसके बदले वे प्रति व्यक्ति 45 से 50 लाख रुपये तक की भारी रकम वसूलते थे. लेकिन, असल में इन लोगों को डंकीरूट यानी जंगल और खतरनाक रास्तों से कई देशों की सीमाएं पार करवा कर अमेरिका भेजा जाता था।

डर और धमकी से वसूली

इतना ही नहीं, ये एजेंट डंकीरूट पर काम करने वाले डोंकर्स और माफियाओं के साथ मिलकर लोगों और उनके परिवारों को डरा-धमका कर और पैसे वसूलते थे. कई बार तो इन परिवारों को लगातार धमकाया जाता था कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए, तो उनके रिश्तेदारों को गंभीर खतरा हो सकता है।

US से डिपोर्ट हुए लोगों के बयान दर्ज

ईडी ने उन लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं जिन्हें अमेरिका से डिपोर्ट किया गया था. इन बयानों से कुछ नए नाम सामने आए हैं, जिनके ठिकानों पर आज छापेमारी की जा रही है. ईडी की यह कार्रवाई एक बड़े ट्रैवल फ्रॉड नेटवर्क के पर्दाफाश की दिशा में अहम मानी जा रही है. एजेंसी को उम्मीद है कि इस जांच से कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का बल प्रयोग, लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल

मोहाली। पंजाब में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन...
article-image
पंजाब

नशे के साथ-साथ युवाओं के विदेश की तरफ रुख पर जताई चिंता : सांसद मनीष तिवारी ने गिलको वैली में स्थापित ओपन एयर जिम का किया उद्घाटन

रूपनगर, 10 सितंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल और कसरत हमें तंदुरुस्त बनाते हैं और एक सेहतमंद व्यक्ति अच्छे तरीके से अपनी जिम्मेदारियां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का मौका : समाधान समारोह के तहत होगी लोक अदालत

सर्वोच्च न्यायालय में समाधान समारोह 2026 के तहत लगाई जाएंगी विशेष लोक अदालतें एएम नाथ। चम्बा :  सचिव, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चम्बा, एकांश कपिल ने बताया कि आम लोगों के लिए न्याय सुलभ...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में नहीं चलेगी बंटवारे की राजनीति , बंगाल वाला फॉर्मूला यहां नहीं होगा सफल : सीएम मान

चंडीगढ़  :   मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने चार दिवसीय ‘शुक्राना यात्रा’ के आज तीसरे दिन भाजपा पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा कि भाजपा वोटों के लिए पंजाब की सदियों पुरानी भाईचारे की मजबूत...
Translate »
error: Content is protected !!