जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय के एमसीक्यू की जांच में गड़बड़ी का मामला : 5 कर्मचारियों को नोटिस, 10 दिन में देना होगा जवाब

by
एएम नाथ। धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को दो शाखाओं के पांच अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इन अधिकारियों व कर्मचारियों को 10 दिन के भीतर बोर्ड के सचिव को उत्तर देना होगा।
इसके बाद बोर्ड नियमानुसार अगली कार्रवाई करेगा। 28 मई को स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा को रिपोर्ट सौंपी है।  बोर्ड के अध्यक्ष ने आगामी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट सचिव को भेजी है। उत्तर आने के बाद बोर्ड के अध्यक्ष उक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए संस्तुति देंगे।
एमसीक्यू की जांच में गड़बड़ी सामने आई
जमा दो कक्षा के अंग्रेजी विषय के एमसीक्यू की जांच में गड़बड़ी पर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। कमेटी को संबंधित शाखाओं के अधिकारियों
व कर्मचारियों की ओर से बरती
गई लापरवाही की जांच का जिम्मा सौंपा था। बुधवार को कमेटी ने जांच पूरी की। फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद दो शाखाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसका उत्तर 10 दिन में देना होगा, जिसे बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वो दिन ” योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन : सी.डी.पी.ओ. गोपालपुर

सरकाघाट, 14 फ़रवरी – मासिक धर्म से जुड़ी कुरीतियों और नकारात्मक सामाजिक मानदंडों को बदलने के उद्देश्य के दृष्टिगत आज बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पौंटा में मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा विधायक के पीए, पीएसओ सहित भाजपा वर्करों पर लगी धारा- 326

गगरेट । विधानसभा चुनाव के दौरान अभयपुर गांव में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। क्योंकि पुलिस की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से चंबा, भरमौर , हड़सर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला पिछले चार दिनों से आपदा की मार झेल रहा है। पिछले चार दिनों में चंबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 19 फरवरी को बचत भवन शिमला में वार्डवार

शिमला, 17 फरवरी : अतिरिक्त उपायुक्त शिमला शिवम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम शिमला में वार्डों के पुनर्सीमांकन हेतु 17 फरवरी, 2022 को सायं 5 बजे तक दावे एवं...
Translate »
error: Content is protected !!