जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को लेकर बवाल, किसानों ने ट्रक और ट्रॉलियों से हाईवे किया जाम

by
श्रीहरगोबिंदपुर साहिब। हलका श्रीहरगोबिंदपुर साहिब के अधीन आते गांव चीमा खुड्डी में जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने कब्जा लेने पहुंचे अधिकारी और किसान आमने-सामने हो गए।
हालांकि किसानों को एडीसी गुरदासपुर, एसडीएम डेरा बाबा नानक और एसपी गुरप्रताप सिंह ने हर संभव समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।
पैसे पूरे न मिलने तक नहीं करने देंगे कब्जा
किसान नेताओं ने कहा कि जब तक पैसे पूरे नहीं दिए जाते, कब्जा नहीं करने देंगे। दूसरी तरफ जिला प्रशासन का कहना है कि जिस जमीन के पैसे दिए गए है, उन पर ही कब्जा लिया जा रहा है।
किसानों द्वारा लगातार विरोध करने पर पुलिस प्रशासन द्वारा किसान नेता हरविंदर सिंह मसानियां और दो दर्जन से अधिक किसान व महिलाओं को डिटेन किया गया। जिस बस में प्रदेश नेता हरविंदर सिंह मसानिया को पुलिस लेकर जा रही थी, किसानों ने रास्ते में ट्रक्र-ट्रॉलियां लगाकर नारेबाजी की। इसके बाद मसानियां सहित दर्जन से अधिक किसानों को छुड़ाया गया।
सरकार धक्के से किसानों की जमीन कर कर रही कब्जा
हरविंदर मसानियां ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से वादा खिलाफी की जा रही है। पंजाब सरकार धक्के से किसानों की जमीनों पर कब्जा कर रही है। जिसके आगामी समय में सरकार को परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मैडल बांटे : शिरोमणी कमेटी के धार्मिक परीक्षा पास करने वाले

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लिए गए धार्मिक परीक्षा पास करने वाले बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज के विद्यार्थियों को प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह द्वारा सर्टिफिकेट व मैडल दिए गए। इस दौरान प्रिंसीपल...
article-image
पंजाब

भाजपा को चंडीगढ़ में झटका : भाजपा में गए चंडीगढ़ के 2 पार्षदों 21 दिनों के भीतर आप में लौटे

चंडीगढ़ :  सुप्रीम कोर्ट से चंडीगढ़ चुनाव में मिली हार के बाद अब भाजपा को एक और झटका लगा है। भाजपा में जाने के कुछ ही हफ्तों बाद चंडीगढ़ की दो नगर निगम पार्षद...
article-image
पंजाब

DSP हरमनप्रीत कौर को फिलहाल पदोन्नति नहीं : तीनों महिला क्रिकेटरों को 1.5-1.5 करोड़ देगी पंजाब सरकार

चंडीगढ़ : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक टी-20 विश्व कप जीत के बाद पंजाब सरकार राज्य की तीन खिलाड़ियों – हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को सम्मानित करने की तैयारी में...
article-image
पंजाब

स्कूल-काॅलेज सात सितंबर तक बंद : सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी, पंजाब के सभी 23 जिले में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में

चंडीगढ़ : पंजाब के सभी 23 जिले में 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ से हालात खराब होते जा रहे हैं। प्रदेश के हालात को...
Translate »
error: Content is protected !!