जयपुर घूमने गए चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के साथ सीएम ने वीडियो कॉल से की बात, जानें उनके अनुभव

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत जिला मंडी के चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट (सीसीआई) सुन्दरनगर, तल्यार, भरनल और डैहर में रह रहे ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ इन दिनों एक विशेष शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण पर चंडीगढ़ और जयपुर गए हुए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली से मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कर बच्चों से संवाद किया और उन्हें इस यात्रा का भरपूर आनंद लेने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भ्रमण के दौरान बच्चों को ज्ञानार्जन के साथ-साथ विभिन्न विषयों को समझने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि क्या उन्होंने पहले कभी हवाई यात्रा की है, जिस पर बच्चों ने बताया कि यह उनका पहला हवाई सफर है और उन्हें हवाई जहाज में यात्रा करने का अनुभव बेहद रोमांचक लगा।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके ठहरने और खान-पान की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने बच्चों को आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार 27 वर्ष की आयु तक इन बच्चों का पूरा ध्यान रखेगी।
इस भ्रमण में चार चाइल्ड केयर इंस्टीच्यूट में रह रहे कुल 31 बच्चे भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत राज्य सरकार बच्चों को केवल संरक्षण ही नहीं, बल्कि उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक अवसर भी प्रदान कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचे और शैक्षणिक संस्थानों से परिचित करवाना है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा, देश के प्रति समझ और सामाजिक चेतना विकसित करने में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों की सुरक्षा, सुविधा और देखभाल में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एएमसी केन्द्र की सामान्य प्रवेश परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित होगी

ऊना : एएमसी सेंटर एवं काॅलेज लखनऊ में आयोजित होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया हैं। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण, ऊना मेजर रघबीर सिंह...
हिमाचल प्रदेश

प्रवासी श्रमिकों का भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत बनेगा राशन कार्ड

सोलन : सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों का भी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत राशन कार्ड बनाया जाएगा ताकि यह वर्ग भारत सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है अत्याधुनिक बस स्टैंड : मुख्यमंत्री सुक्खू ने डेढ़ दशक से लटके प्रोजेक्ट को पहनाया अमलीजामा

एएम नाथ । हमीरपुर 16 जुलाई। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर में लगभग डेढ़ दशक से लटके पड़े अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के कार्य के लिए बजट का प्रावधान करके तथा इसका निर्माण कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीक्रेसी ऑफ़ वोट लीक मामला : ट्रेस किए गए दोनों व्यक्ति, एफआईआर दर्ज की जाएगी

कांगड़ा । जिले देहरा विधानसभा क्षेत्र में सीक्रेसी ऑफ़ वोट लीक मामले में व्यक्तियों को जिना निर्वाचन अधिकारी की ओर से ट्रेस कर लिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा निपुण जिंदल ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!