जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला …. कहा, ‘लोकतंत्र की दुहाई देने वाली सरकार ने अपनों को ही बनाया बंदी’

by

एएम नाथ। धर्मशाला :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में मीडिया से रूबरू होते हुए सुक्खू सरकार और कांग्रेस आलाकमान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो नेता देशभर में लोकतंत्र बचाने का ढोंग रचते हैं और हर मंच से शोर मचाते हैं, उन्होंने आज अपने ही विधायकों की स्वतंत्रता का गला घोंट दिया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि हरियाणा के कांग्रेसी विधायकों को शिमला लाकर किसी मेहमान की तरह नहीं, बल्कि कैदियों की तरह भारी पुलिस सुरक्षा के बीच रखा गया है। उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या इन विधायकों को अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल का पूरा सरकारी तंत्र और पुलिस बल इन विधायकों की घेराबंदी और सुख-सुविधाओं में झोंक दिया गया है, ताकि वे बाहरी दुनिया या किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क न कर सकें। उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस की आंतरिक फूट और अविश्वास को उजागर करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को अपने ही चुने हुए प्रतिनिधियों और दिग्गज नेताओं पर भरोसा होता, तो उन्हें इस तरह पहरे में रखने की नौबत कभी नहीं आती। ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को घेरते हुए कहा कि आज वे मीडिया के सामने बड़ी-बड़ी बातें तो कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि उनके भीतर गहरा डर व्याप्त है। उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक दावा करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में भी राज्यसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा होता, तो आज कांग्रेस के स्थानीय विधायकों की स्थिति भी हरियाणा के विधायकों जैसी ही होती और वे भी किसी गुप्त स्थान पर कैद नजर आते।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

अर्की  : ज़िला निर्वाचन विभाग सोलन के सौजन्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) टीम द्वारा अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान का महत्व समझाने के लिए विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

100 बिस्तरों वाले हरोली अस्पताल के विस्तार को रफ्तार : अतिरिक्त भवन के लिए 8.42 करोड़ मंजूर

रोहित जसवाल।  ऊना, 7 जून. हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल हरोली में अतिरिक्त 50 बिस्तरों वाले भवन के निर्माण के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेरोजगार युवतियों को ब्यूटी पार्लर का मिला प्रशिक्षण : कटिंग टेलरिंग तथा मधु मक्खी पालन की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क

धर्मशाला, 30 दिसंबर। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर एवं दस दिवसीय बांस-बैंत निर्मित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!