श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दो दिव्यांगों को प्रदान की व्हीलचेयर

by

बद्दी, 23 जनवरी (तारा) : श्री राम हनुमान सेवा ट्रस्ट बद्दी द्वारा गुल्लरवाला व दिल्ली के दिव्यांगजनों को प्रदान की गई व्हीलचेयर। गुल्लरवाला पंचायत के उप प्रधान पम्मी चौधरी ने बताया कि उनकी पंचायत के एक व्यक्ति जो दो वर्ष पूर्व अधरंग के कारण एक टांग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त टांग ठीक न होने के कारण 15 दिन पहले कटवानी पड़ी थी। व्हीलचेयर के लिए उप प्रधान ने राम हनुमान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जिंदल साधु से संपर्क किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गुल्लरवाला के सुच्चा राम की समस्या को देखते हुए व्हीलचेयर देने की स्वीकृति प्रदान की और शुक्रवार को पंचायत उप प्रधान के माध्यम से प्रदान की। सुच्चा सिंह पूर्व सैनिक है तथा उसके पश्चात जोगिन्द्रा बैंक में सेवा करके सेवानिवृत है। इनके तीन बेटियां व एक बेटा है। राजेश जिंदल ने बताया कि दिल्ली से नीलम नामक महिला जो कार्यक्रम में आई थी उनके अनुरोध पर दिल्ली के नाजिर खान को भी व्हीलचेयर प्रदान की है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों के अनुरोध पर 11 व्हीलचेयर वितरण हेतु मंगवा रखी है जिनमें से दो वितरित कर दी है। दोनो दिव्यांगजनों ने राम हनुमान सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जिंदल का सहायता के लिए आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर भूपिंदर सिंह, विनोद गोयल, गुरबचन सिंह व नीरज जिंदल आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी मेलाः आरटी-पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अथवा दोनों डोज़ का प्रमाण पत्र लाना आवश्यक

ऊना- चिंतपूर्णी में 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 72 घंटे के भीतर जारी की गई नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अथवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 11 दिसम्बर को

रोहित भदसाली।  ऊना, 27 नवम्बर। जेबीटी अध्यापकों के स्पोर्ट कोटे से बैच आधार पर भरे जाने वाले 4 पदों के लिए काउंसलिंग अब 11 दिसंबर, 2024 को होगी। इससे पहले काउंसलिंग 29 नवम्बर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंसोवाल में 20 लाख से बनेगी सिंचाई परियोजना, प्रो. राम कुमार ने किया भूमिपूजन

बीटन में गौ-अभ्यारण्य के निर्माण के लिए 1.75 करोड़ किश्त मिलीः सैंसोवाल  ।   प्रो. राम कुमार हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज ग्राम पंचायत सैंसोवाल में 20 लाख...
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चुनाव में सबसे बड़ी जीत भंजाल लोअर जोन से चैतन्य शर्मा ने 11983 मतों के अंतर से तो सबसे कम अंतर 160 मतों से दियाड़ा से नरेश कुमारी ने की जीत दर्ज

जिला परिषद के सभी 17 वार्डों के नतीजे घोषित ऊना (23 जनवरी)- जिला परिषद ऊना के 17 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
Translate »
error: Content is protected !!