जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन पर भावनाओं का सैलाब :प्रदेशभर से उमड़ा स्नेह, लगा बंधाइयों का तांता

by

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश के एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 61वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, स्नेह और शुभकामनाओं का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। जन्मदिन पर प्रदेशभर से लोगों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। लोगों ने उन्हें जी भरकर दुआ दी और भरपूर प्रेम और भावनाएं प्रकट की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व विधायकों, पूर्व मंत्रियों, वर्तमान जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों एवं अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी जयराम ठाकुर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

हजारों की संख्या में लोग उनके आधिकारिक आवास पर पहुंचकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न मंदिरों एवं शक्तिपीठों में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के लिए उनके समर्थकों एवं प्रशंसकों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना करवाई गई।
जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन की शुरुआत भी पूजा-अर्चना के उपरांत बजरंगबली के प्रसिद्ध जाखू मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मदिन के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ, जहां विभिन्न कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं। पारंपरिक नाटियों और लोकगीतों पर आगंतुकों ने उत्साह के साथ सहभागिता की और पूरा वातावरण उल्लास से भर उठा।
इस अवसर पर जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशवासियों से मिल रहे अपार प्रेम और शुभकामनाओं से वे अत्यंत अभिभूत हैं। उन्होंने सभी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास और स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी अंतिम सांस तक प्रदेश और देश की सेवा, तथा आमजन के हितों के लिए समर्पित रहेंगे।
इस मौके पर हिमाचल सरकार के मंत्री जगत नेगी, विधायक सुखराम चौधरी, बलबीर वर्मा, विनोद कुमार, दीपराज, लोकेंद्र कुमार, रीना कश्यप, पूर्ण चंद्र ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, आशीष शर्मा और पूर्व विधायक सुरेश भारद्वाज, रवि ठाकुर, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंदर राणा,परमजीत पम्मी, अर्जुन ठाकुर, बलदेव तोमर, हीरालाल समेत भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चक्की वाया दुनेरा- चम्बा उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू – उपायुक्त अपूर्व देवगन आज शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास जारी

 चम्बा, 17 अगस्त  : चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है । उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा : औद्योगिक क्षेत्र में टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण – हर्षवर्द्धन चौहान

नालागढ़ :  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कम्पनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला के छोटा भाई जन्म के बाद अब दिवंगत सिंगर द्वारा कमाई गई संपत्ति का वारिस : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मौत के वक्त सिद्धू मूसेवाला की कुल संपत्ति करीब 114 करोड़ रुपये थी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लगभग दो साल बाद उनके माता-पिता के घर एक बेटे का जन्म हुआ है। मूसेवाला अपने माता-पिता (58 वर्षीय मां चरण कौर और 60 वर्षीय...
Translate »
error: Content is protected !!