ज़िला में शहरी निकाय चुनावों के चलते 17 मई को संबंधित क्षेत्रों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 13 मई। जिला ऊना के शहरी निकाय चुनावों के दृष्टिगत 17 मई को संबंधित शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जारी किए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा, नगर परिषद संतोषगढ़, नगर पंचायत दौलतपुर चौक, नगर पंचायत टाहलीवाल, नगर पंचायत गगरेट तथा नगर पंचायत अम्ब क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान तथा औद्योगिक विवाद अधिनियम के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठान उक्त तिथि को बंद रहेंगे।
इसके अतिरिक्त दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को भी नियमानुसार सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। साथ ही, ऐसे कर्मचारी, जो जिला ऊना में अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं, लेकिन संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में मतदाता हैं, उन्हें मतदान करने के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जा सकेगा। इसके लिए संबंधित कर्मचारी को मतदान करने का प्रमाण संबंधित पीठासीन अधिकारी से प्रस्तुत करना होगा।
उपायुक्त ने सभी पात्र मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 पुलिसकर्मियों को मदुराई की कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा : हिरासत में बाप-बेटे की हुई थी मौत

तामिलनाडु में पिता-बेटे की हिरासत में हुई मौत मामले में मदुराई की एक अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा सुनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सूक्खु की धर्मपत्नी MLA पत्नी के हलके की देहरा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा : देहरा पंचायत समिति चुनाव में 15 भाजपा ने जीत दर्ज की तो कांग्रेस 8 पर सिमटी

देहरा :  देहरा की बीडीसी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज करते हुए अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा समर्थित विनोद कुमार अध्यक्ष, जबकि रुबीना कुमार उपाध्यक्ष चुनीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एलायंस एयर के साथ उड़ानों के लिए एमओयू पर हिमाचल प्रदेश ने किए हस्ताक्षर

एएम नाथ। शिमला : निदेशक, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विवेक भाटिया ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को सुदृढ़ करने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना में मनाई लोहड़ी

बच्चों ने गाए लोहड़ी के गीत, तिल गुड़ व मुंगफली से अग्नि देवता की पूजा की बद्दी, 12 जनवरी ( तारा) : नव आदर्श पब्लिक स्कूल कडुआना बद्दी में लोहड़ी उत्सव बड़े उत्साह के...
Translate »
error: Content is protected !!