जयराम ठाकुर ने जनमंच बंद करने का मामला उठाया : कैबिनेट मंत्री नेगी ने कहा कि जनमंच, लंच मंच था , इस पर हुआ हंगामा

by

शिमला :विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को भी सदन में भाजपा विधायकों ने जनमंच योजना को बंद करने के विरोध में बेल में जाकर जमकर नारेबाजी की। प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनमंच बंद करने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हर चीज को बंद कर रहे हैं। क्या-क्या बंद करेंगे। पाइपें, नलके सब बंद हैं। जनमंच का एक आयोजन करें, तब मालूम होगा कि इसका मतलब क्या है। मंत्री, अधिकारी मौके पर समस्या का समाधान करते थे। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनमंच, लंचमंच था। सदन में इस पर हंगामा हुआ। जगत सिंह नेगी ने कहा कि मैं जनमंच का भुक्तभोगी हूं। मैंने जनमंच में एक मामला उठाया।
मगर मेरे खिलाफ 506 का मुकदमा हुआ। सीएम सुक्खू ने कहा कि मंत्री ने वैसे तो प्रश्नकाल के वक्त इसका जवाब दे दिया था पर आपने फिर भी इनको वक्त दिया। भोजन और टेंटों पर खूब खर्च किया जा रहा है। यह सरकार नई योजना लेकर आएगी। उसमें अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान होगा। जल्दी ही नई सरकार का नया मंच आने वाला है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेड अलर्ट : 5 NH और 1334 सड़कें बंद, 2 हजार वाहन फंसे, रेल सेवा सस्पेंड

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश जारी रही। सूबे में भारी बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। भारी बारिश के कारण रेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश और भूस्खलन से चंबा, भरमौर , हड़सर में 10 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला पिछले चार दिनों से आपदा की मार झेल रहा है। पिछले चार दिनों में चंबा जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हालात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ममलीग में 500 किलोवाट सौर ऊर्जा परियोजना शुरू : पंचायत को होगी 14 लाख रुपये सालाना आय

ग्रीन पंचायत योजना को बढ़ावा, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ममलीग सोलर प्रोजेक्ट का उद्घाटन स्वच्छ ऊर्जा से ग्रामीण विकास को मिलेगी गति, ममलीग परियोजना में तय हुआ राजस्व वितरण मॉडल एएम नाथ। शिमला :-मुख्यमंत्री...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

उत्कृष्ट स्कूली विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी हिमाचल सरकार – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

रोहित जसवाल।  श्री चिंतपूर्णी जी (ऊना), 17 दिसंबर. हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी वर्ष से उत्कृष्ट स्कूली विद्यार्थियों को एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजेगी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!