जयसिंहपुर में पेयजल योजनाओं पर व्यय हो रहे 300 करोड़ रूपये: अग्निहोत्री

by
जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा, जल शक्ति का विश्राम गृह बनाने की घोषणा,  कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम
रोहित भदसाली। जयसिंहपुर, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जयसिंहपुर में राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ रुपए पेयजल की विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च कर रहे हैं ।
May be an image of 8 people and text उन्होने कहा अभी पिछले दिनों पंचरुखी में पानी की योजना के लिए 36 करोड रुपए दिया है इसके इलावा सिंचाई की दो नई योजनाएं लगभग 8-8 करोड रुपए की भी स्वीकृत किया है ताकि किसानों को खेतीबाड़ी के लिए प्रचुर मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयसिंहपुर में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह भी निर्मित किया जाएगा इस के लिए भी विभागीय अधिकारियों को औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
May be an image of 9 people, dais and text
’ *जयसिंहपुर में बनेगा नया बस अड्डा’*
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर में नया बस अड्डा का निर्माण किया जाएगा ताकि इस के लिए दो करोड़ की राशि व्यय की जाएगी तथा बस अड्डे निर्माण तीव्र गति से किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयसिंहपुर से वोल्वो बस सेवा भी आरंभ की जाएगी।
May be an image of one or more people, lighting and crowd
*हिमाचल की कला तथा संस्कृति के संरक्षण को उठाए जाएंगे कारगर कदम*
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में कला तथा संस्कृति के संवर्धन तथा संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं तथा हिमाचली कलाकारों को उत्सवों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर मंच उपलब्ध करवाया जाएगा इस के लिए साथ पुरातन कला को संरक्षित करने के लिए भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर आयुष मंत्री यादविंदर गोमा, डॉ आस्था अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चैहान, ट्रांसपोर्ट बीओडी के सदस्य धर्मवीर धामी व एसडीएम संजीव ठाकुर सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्र से उभरा नया चेहरा : कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव

भरमौर-पांगी में जश्न, संगठन में नई ऊर्जा का संचार एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हालिया संगठनात्मक फेरबदल के बीच इंडियन नेशनल कांग्रेस ने जनजातीय क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आएं महिलाएं : भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर में डीपीओ ने किया आह्वान

सुजानपुर 21 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला’ योजना के तहत वीरवार को भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर एवं जनसंवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीडीसी भोरंज के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी ली शपथ

एएम नाथ।  भोरंज 08 जून। पंचायत समिति भोरंज के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को यहां मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने पंचायत समिति के सभी 22 नवनिर्वाचित...
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दो और हरोली में तीन क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

ऊना व हरोली में चार क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर ऊना, 16 फरवरी : एसडीएम ऊना डॉ सुरेश जसवाल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने...
Translate »
error: Content is protected !!