जय राम ठाकुर ने की हमीरपुर की उपेक्षा….हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन : मुख्यमंत्री

by
कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की घोषणा,  मंझेली-भंूपल सड़क की जल्द बनाई जाएगी डीपीआर
एएम नाथ। नादौन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंझेली और कड़साई में जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने मंझेली में पटवार वृत्त और स्वास्थ्य उप-केंद्र खोलने की घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने महिला मंडलों को 1-1 लाख और 100-100 कुर्सियां देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त मंहिला मंडल भवनों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मंझेली पंचायत की सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 50 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चके हैं। उन्होंने मंझेली-भंूपल सड़क की डीपीआर शीघ्र बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कांगू स्कूल को सीबीएसई से संबद्ध करने की भी घोषणा की।
May be an image of one or more people, lighting, crowd, temple and dais
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े सुधारात्मक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा की गई पहलों के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा सूचकांक में शिक्षा के क्षेत्र में 21वें से पांचवें पायदान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में लगभग 20 साल पुरानी मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे थे लेकिन वर्तमान सरकार इसके स्थान पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर दक्ष और निपुण हैं लेकिन पुरानी तकनीक ने उनकी कार्यकुशलता को सीमित कर दिया है। राज्य के लोगों को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रदेश सरकार एम्स दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी स्थापित कर रही है।
May be an image of one or more people, dais and text that says "सुख की कार 냉용이 농o သသ္ပံ ® 4"
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को प्रदेश के सबसे आधुनिक और भव्य मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के दावे को नकारते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने सिर्फ आधारशिला रखी और इसके अलावा और कोई कार्य नहीं किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने इस परियोजना के लिए 190 करोड़ रुपयेे स्वीकृत किए और वर्तमान प्रदेश सरकार ने निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अपने संसाधनों से 400 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि जारी की।
May be an image of one or more people and crowd
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर की उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र से दो भाजपा विधायक होने के बावजूद मंत्रिमंडल में किसी को भी शामिल नहीं किया गया।
नादौन में खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करने के सरकार के प्रयासों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 120 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के पहले इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इंडोर स्टेडियम में स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और 17 अन्य खेलों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम विकसित करने के लिए अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने और पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए नादौन में 59 करोड़ रुपये की लागत से राफ्टिंग कॉम्पलेक्स विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय आर्थिकी भी सुदृढ़ होगी। इसके अलावा 79 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर और वाटर पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं लोगों को बेेहतर आधारभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई अधोसंरचना परियोजनाओं की तैयारी चल रही है।
May be an image of one or more people, lighting, crowd, temple and dais
मुख्यमंत्री ने गत 23 वर्षों से नादौन के लोगों के अटूट विश्वास और भरपूर समर्थन पर आभार जताया तथा मंझेली में अपने बचपन के दिनों का स्मरण किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मंझेली में अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए पला-बढ़ा और वो यादें आज भी मेरे मन में ताजा हैं।’’ उन्होंने कहा कि नादौन के विकास में कोई कमी नहीं आएगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चोढ़ू के विद्यार्थियों ने अपनी निजी बचत से मुख्यमंत्री राहत कोष में 57 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कई प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने 2.04 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कड़साई किराये के भवन से कार्यशील होगा और आवश्यक स्टाफ की जल्द तैनाती की जाएगी।
उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता अर्नब सैनी और उनके कोच सुखदेव और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एथलीटों को सम्मानित किया।
कड़साई में जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। दुग्ध उत्पादन के साथ कच्ची हल्दी, गेहूं, मक्का और जौ पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। मनरेगा के तहत दिहाड़ी में 80 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करने का अपना वादा निभाया है। जबकि केंद्र सरकार ने इसके एवज में हिमाचल प्रदेश पर कई वित्तीय बंदिशें लगा दी हैं।
May be an image of temple, dais and text
विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुजानपुर विस क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। जबकि भाजपा सरकार के कार्यकाल मेें तत्कालीन मुख्यमंत्री ने हमीरपुर का दौरा तक नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री हमीपुर जिले से हैं। उन्होंने प्रदेश के लोगों से विकास के एजेंडे के प्रति एकजुट रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के खिलाफ जो आवाज उठा रहे हैं उनकी भ्रष्टाचार से बैकडोर एंट्री अब बंद कर दी गई है। ऐसे लोगों का काम प्रदेश की जनता को भ्रमित करना है, जनकल्याण से इनका कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा सत्र में अग्निवीर भर्ती का मुद्दा उठाया जाएगा और केंद्र सरकार को उनके लिए 15 साल की सेवा और पेंशन लाभ का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, मंजीत सिंह डोगरा, कांगड़ा प्राथमिक सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, हिमाचल प्रदेश ओेबीसी वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयोजक अतुल करोहटा, एपीएमसी हमीरपुर अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुमन भारती, कैप्टन पृथ्वी चंद, राजीव राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त अमरजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक भगत सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतिशी को चुनाव आयोग का नोटिस : बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान , सोमवार दोपहर 12 बजे तक जवाब देना होगा

नई दिल्ली । सरकार में मंत्री आतिशी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी जॉइन ना करने पर धमकी मिलने के आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है और आतिशी को एक नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार बदला-बदली की भावना से कार्य कर रही जब से सत्ता में आई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

ऊना : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदला-बदली की भावना से कार्य कर रही जब से सत्ता में आई है। ऊना में शुक्रवार देर शाम जिला भाजपा कार्यालय में कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

100 लड़कियों को रेप कर किया था ब्लैकमेल : अजमेर कांड में 6 दोषियों को उम्रकैद, 5-5 लाख जुर्माना

रोहित भदसाली।अजमेर : देश के सबसे बड़े रेप और ब्लैकमेल कांड में कोर्ट ने आखिरकार अपना फैसला सुना दिया है। राजस्थान के अजमेर के बहूचर्चित रेप-ब्लैकमेलिंग मामले में 6 आरोपियों को कोर्ट ने दोषी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 25 जुलाई से 3 अगस्त तक : एसडीएम अंब सचिन शर्मा

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 जुलाई। : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!