जलरक्षकों समेत सभी पैरावर्कर और आउटसोर्स का वेतन समय से जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर —– सराज के बागाचनोगी में अंडर-19 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ

by
अंडर-12 प्रतियोगिता पर लगी रोक हटाने का सरकार से  किया अनुरोध
एएम नाथ। मण्डी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश के सभी पैरा वर्कर्स, आउटसोर्स कर्मियों को सरकार समय से मानदेय जारी करे। जल रक्षकों ने बीते कल विधानसभा कूच के दौरान अपनी व्यथा मीडिया के सामने कही। मानदेय बहुत कम होने के बावजूद भी उन्हें समय से नहीं मिलता, छः महीनें तक इंतज़ार भी करना पड़ता है। तब जाकर कहीं वेतन आता है। यह स्थिति प्रदेश के अन्य पैरावर्कर्स की भी है। कई विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मी भी जब मिलते हैं तो उनकी भी यही शिकायत रहती है कि उनका वेतन बहुत विलंब से आता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सरकार ऐसी व्यवस्था करे कि सभी का वेतन और मानदेय समय से आए। देर से वेतन और मानदेय आने से सभी को बहुत समस्या होती हैं। हर किसी को परिवार चलाना है, जिसके लिए समय से उनके काम की क़ीमत मिलनी ही चाहिए।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार जल रक्षकों की मांगों को सुने और सहानुभूतिपूर्वक विचार करे। सरकार ने तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए सभी से संवाद का मार्ग बंद कर दिया है। सरकार से आज हर वर्ग क्यों हताश होकर सड़कों पर है सरकार को इस बारे में भी विचार करने की आवश्यकता है। प्रदेश में विकास के हर तरह के काम रुके हैं। लोगों को रोज़गार मिल नहीं रहा है।  कांग्रेस द्वारा चुनाव के पहले हर वर्ग को तमाम तरह के आश्वासन दिए गये लेकिन सरकार बनने के बाद उन वादों को पूरा करना तो दूर की बात है लोगों की बातें तक नहीं सुनी गई। तानाशाही और संवादहीनता के कारण आज यह स्थिति बनी है।
नेता प्रतिपक्ष ने सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी में अंडर-19 खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।  उन्होंने छात्रों से कहा कि खेल-कूद से जहां स्वास्थ्य और सामर्थ्य बढ़ती हैं वहीं व्यक्तिव में खेल भावना का विकास होता है। जो खिलाड़ी को नेतृत्व का हुनर भी देती है और हार जीत के समय सम-भाव होकर भविष्य की चुनौतियों से निपटने का हौसला भी देती है। खेलकूद स्पर्धाएं मानसिक और शारीरिक तौर पर बच्चों को मजबूत रखती हैं, वहीं संघर्ष एवं परिश्रम का अनुभव भी देती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं भी दी। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से अंडर-12 प्रतियोगिता विभाग द्वारा लगाई रोक को तत्काल प्रभाव से हटाने के लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध भी किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी ट्रस्ट की ओर से बगढार में निशुल्क छात्रवृत्ति योजना आरंभ : शिक्षा में गुणात्मक सुधार राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने 13 मेधावी छात्राओं को बांटी छात्रवृत्ति की राशि एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगढार में आधुनिक नवदुर्गा एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से एक स्कॉलरशिप स्कीम आरंभ की गई,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

कनाडा की पैराग्लाइडर पायलट की मौत : कड़ाके की ठंड और शव के पास गुजारी रात

शिमला :   हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद धर्मशाला के ऊपरी क्षेत्र त्रियुण्ड की पहाड़ियों में लापता हुई विदेशी महिला पैराग्लाइडर पायलट की मौत हो गई है। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर-मणिमहेश मार्ग नहीं हुआ अवरूद्ध-एसडीएम भरमौर : दुनाली में भूस्खलन के कारण मणिमहेश मार्ग के अवरुद्ध बारे खबरें पूर्णतया झूठ

एएम नाथ। चंबा 11 जुलाई  :  जिला चंबा में भरमौर-मणिमहेश मार्ग पूर्णतया बहाल है तथा इस इस संबंध में दुनाली नामक स्थान पर भूस्खलन के कारण मणिमहेश को जाने वाले मार्ग के अवरुध होने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नादौन, देहरा, हरोली और कुछ खास विधानसभा क्षेत्रों में ही संस्थान खुले कहा भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने : सीएम सुक्खू ने कहा रेडियोग्राफरों का बढ़ेगा वेतन

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि रेडियोग्राफरों का वेतन बढ़ाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग में जल्द विभिन्न श्रेणियों की भर्तियां की जाएंगी। जिन संस्थानों में मशीनें हैं, वहां स्टाफ भी जल्द...
Translate »
error: Content is protected !!