मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : राहुल चौहान

by
रोहित जसवाल।  हमीरपुर 18 दिसंबर। एडीएम राहुल चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और बच्चों से संबंधित अन्य सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिला के सभी पात्र एवं जरुरतमंद बच्चे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बुधवार को यहां डीआरडीए के हॉल में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति और जिला बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बेसहारा बच्चों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है। ऐसे बच्चों के पालन-पोषण, शिक्षा, उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा, कोचिंग, शैक्षणिक भ्रमण, मकान निर्माण और शादी सहित सभी जरुरतों की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से वित्तीय मदद का प्रावधान किया गया है। इन बच्चों के लिए बाल्यावस्था से लेकर 27 वर्ष की आयु तक यह व्यवस्था की गई है।
राहुल चौहान ने बताया कि जिला हमीरपुर में 27 वर्ष तक की आयु के कुल 152 बेसहारा बच्चों एवं युवाओं को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के 26 युवाओं ने उच्च शिक्षा और 23 युवाओं ने व्यावसायिक शिक्षा के लिए आवेदन किया है। इसके लिए लगभग 6.80 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। यह राशि शीघ्र ही लाभार्थियों को आवंटित कर दी जाएगी। इनके अलावा कोचिंग, स्वरोजगार, विवाह, मकान निर्माण और जमीन आवंटन के मामलों को भी स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जा रहा है।
एडीएम ने शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि अगर उनके ध्यान में किसी बेसहारा बच्चे का मामला आता है तो उसके बारे में भी जिला स्तरीय समिति को अवगत करवाएं, ताकि उस बच्चे को भी लाभान्वित किया जा सके।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के अध्यक्ष तिलक राज आचार्य, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी पूर्ण चंद कटोच, जिला योजना अधिकारी अरुण चौधरी और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन्नौर, धर्मशाला और जोगिंदर नगर के लोगों के मरहम को हम कभी नहीं भूलेंगे : जयराम ठाकुर

आपदा में लोगों का सहयोग ही हमारी ताकत है, इस बुरे वक्त से लड़ने का हौसला है हर आदमी की पीड़ा हमारी पीड़ा है, हमें लड़ना है और बुरे वक्त से बाहर निकलना है...
article-image
हिमाचल प्रदेश

90 लाख रुपए की धनराशि होगी व्यय, विधानसभा अध्यक्ष ने संपर्क सड़क लाहड़ी का किया भूमि पूजन : संधारा सहित खिरडीधार और बगढ़ार क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। चंबा( बनीखेत), 6 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत सुदली में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली गांव लाहड़ी के लिए संपर्क सड़क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाकर भी जोखिम में नहीं हिमाचल सरकार, बिछाई नई बिसात

एएम नाथ। शिमला : कांग्रेस ने अब विधानसभा उपचुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी आक्रामक तरीके से लड़ने को नई बिसात बिछा दी है । हिमाचल में कांग्रेस दो विधायकों को लोकसभा चुनाव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्लास्टिक सर्जरी से बचाई गाय की जान : बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में हुआ सफल ऑपरेशन

रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अप्रैल। हरोली उपमंडल के ललड़ी स्थित बहुआयामी पशु चिकित्सालय में प्लास्टिक सर्जरी चिकित्सीय प्रक्रिया के माध्यम से एक गाय की जान बचाई गई। इस अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय में यह एक...
Translate »
error: Content is protected !!