सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के “15वें स्थापना दिवस” पर अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी द्वारा सोसायटी द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की दी जानकारी

by

गढ़शंकर :  सोशल वेलफेयर सोसायटी गढ़शंकर के “15वें स्थापना दिवस” पर महत्वपूर्ण सभा बैठक सोसायटी अध्यक्ष हरवेल सिंह सैनी के नेतृत्व में गढ़शंकर में आयोजित की गई। जिसमें हरवेल सिंह सैनी ने  सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए सोसायटी द्वारा पूर्व में किये गये कार्यों की जानकारी दी। इस बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने भाग लेकर अपने विचार रखे तथा समाज द्वारा समाज कल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया तथा इन कार्यों में हर प्रकार का सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रो.जगदीश रॉय, जगजीत सिंह गणेशपुर और  रूपिंदरजोत सिंह ने अपने-अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों के अनुभव सभी के साथ साझा किए। इस मौके पर 29 दिसंबर को गढ़शंकर में चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, अमर शहीद बीबी शरण कोर और सभी शहीदों को समर्पित होने वाले गुरमित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रो. जगदीश राय, रोशन लाल वर्मा, जगजीत सिंह गणेशपुर, प्रधान रुपिंदरजोत सिंह फ्लोरा,  अनुप सिंह भदरू, दलबीर सिंह बीहड़ा , रेशम सिंह महेरू, जसवीर सिंह कांगड़, हरपिंदर सिंह हैप्पी, धर्मजीत सिंह राजा, एडवोकेट सुख नागपाल, बलजिंदर सिंह सोहनपाल, जसपाल जंडा, तहिल सिंह सहंबी, रवि मेहता, हरनेक सिंह बंगा, सेवानिवृत्त बख्शीश सिंह थानेदार, अनवर अली, लाल चंद लाली सेला, सुरिंदर पाल भंगल, अजय मेहरा, हरबंस सिंह, जितिंदर आरती, जसविंदर सिंह सैनी,  फूला सिंह, लोकेश वालिया आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मसूरी घूमने आए थे पंजाब के 2 युवक : पैसे खत्म होते ही बदली नीयत, मॉल रोड की मोबाइल दुकान में चोरी करते गिरफ्तार

एएम नाथ । मसूरी : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मसूरी में घूमने आए दो पर्यटकों को पैसे खत्म होने के बाद चोरी करना महंगा पड़ गया. दोनों युवकों ने माल रोड स्थित एक...
article-image
पंजाब

सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों की महीने के अंत तक ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ बनाने का अमन अरोड़ा द्वारा दिए आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब के सुशासन एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को अप्रैल 2025 के अंत तक सभी सरपंचों, नंबरदारों और नगर काउंसलरों (एम.सी) की ऑनलाइन लॉगिन आई.डीज़ का कार्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केदारनाथ यात्रा रोक दी , केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे उफान पर : सोनप्रयाग में एक्रो पुल के समीप खड़ी मैक्स के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, चालक की मौके पर ही मौत हो गई

सोनप्रयाग : पैदल मार्ग पर गदेरे भी उफान पर रहे। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग अति संवेदनशील स्थानों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस के जवानों द्वारा यात्रियों को एक-एक कर रास्ता पार कराया गया। केदारनाथ...
Translate »
error: Content is protected !!