जल्द डूबने वाली है कंगना की नाव कहा विक्रमादित्य सिंह ने : पलटवार करते हुए कंगना ने कहा 4 जून को सब साफ हो जाएगा कि किसे भगवान का मिला आशीर्वाद

by

एएम नाथ। मंडी : मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत पर निशाना साधा है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मंदिरों में कंगना जा रही हैं, उनकी सफाई करवाना जरूरी है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भी कई सालों से कुर्सी से चिपके हैं. क्या कंगना में उनसे ये बोलने की हिम्मत हैं।

दरअसल, टकोली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत पर जमकर बरसे. इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत दो नावों पर सवार हैं, जहां एक पैर मुंबई तो दूसरा पैर हिमाचल में फंसा रखा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में दो नावों में पैर रखने वाले कभी पार नहीं होते।

जल्द डूबने वाली है कंगना की नाव- विक्रमादित्य सिंह

रैली में बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जल्द ही कंगना रनौत की नाव डूबने वाली है. इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र से मंडी के टकोली में फूड और फ्रूट प्रोसेंगिन यूनिट मंजूर कराने की बात भी कही. वही, हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा. जबकि, 4 जून को वोटों की गिनती होगी।

दलाई लामा ने क्षेत्र के लोगों पर प्रभाव छोड़ा- विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाहौल और स्पीति जिले के काजा दौरे के दौरान मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत को काले झंडे दिखाए और नारे लगाए. इसको लेकर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है, ”फिलहाल मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. जब मैंने काजा का दौरा किया तो मैंने सुना कि कंगना रनौत ने दलाई लामा पर गलत बयान दिया है. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि दलाई लामा ने क्षेत्र के लोगों पर प्रभाव छोड़ा, कंगना रनौत को दलाई लामा से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

कंगना रनौत ने किया पलटवार :   विक्रमादित्य सिंह के बयान पर मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा, ‘4 जून को सब साफ हो जाएगा कि किसे भगवान का आशीर्वाद मिला है और किसे भगवान से फटकार लगी है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने कंगना को दी नसीहत : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना भी सीखो

शिमला : अगर इज्जत चाहिए तो दूसरों को भी इज्जत देना सीखो यह शब्द कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनोत पर तीखा हमला बुधवार को आयोजित पार्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप का विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया शुभारंभ

खेल शारीरिक विकास और मानसिक दृढ़ता का आधार : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भाटियात के समोट में आज दो दिवसीय मिनी प्रो कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा डलहौजी में माथा टेका

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) : नगर एवं ग्राम योजना, आवास तथा तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आज चंबा जिला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान बैसाखी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत हटली में विभिन्न विभागीय भवनों का किया लोकार्णप

आपदा प्रभावित पेयजल योजना बग्गी-चडियारा के उन्नयन पर व्यय होंगे 2 करोड़ रुपये : पठानिया बहाव सिंचाई योजना हटली के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति प्रदान : विधानसभा अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!