खड्ड में एनवाईके द्वारा संचालित सिलाई कोर्स का समापन

by

ऊना 8 मार्च: नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा दिसंबर 2021 से संचालित सिलाई कोर्स का आज ग्राम पंचायत खंड में औपचारिक समापन किया गया।
समापन कार्यक्रम में एनवाईके उपनिदेशक डाॅ लाल सिंह ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जल के महत्व व सदउपयोग बारे भी जागरूक किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर ने घोषणा की कि आगामी एक वर्ष के लिए सिलाई कोर्स अपने स्तर पर चलाएंगे ताकि लड़कियों को पूर्ण लाभ मिल सके।
नव ज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी संतोषगढ़ के संस्थापक बलराम महे ने महिला दिवस पर नेहरू युवा केंद्र द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए गए कार्यक्रमों की सराहना की।
ग्राम पंचायत खड्ड के उपप्रधान व सिलाई अध्यापिका लज्या देवी सहित अन्य लड्कियों ने जल बचाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा कर्मी हेमरजत, राकेश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

महापौर व उपमहापौर के चुनाव 25 नवम्बर को

मंडी, 21 नवम्बर । अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि नगर निगम मंडी के महापौर व उप-महापौर के लिए चुनाव व शपथ समारोह 25 नवम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे नगर निगम मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC गंधर्वा राठौड़ ने किया आरसेटी के प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण, महिलाओं का मार्गदर्शन किया

एएम नाथ।  भोरंज 23 अप्रैल। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भकेड़ा के गांव भैरवीं जट्टां में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता : 23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

एएम नाथ। चम्बा :  भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बी पी एल में चयन के लिए 17 तक करें आवेदन

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के बीडीओ कुलदीप सिंह ने ब्लॉक के तहत आने वाली पंचायतों के निवासियों से अपील की है कि जो परिवार बीपीएल में शामिल होने से...
Translate »
error: Content is protected !!