अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला में उपायुक्त ने की अध्यक्षता : 23 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

by
एएम नाथ। चम्बा :  भूरी सिंह संग्रहालय चम्बा में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में 23 अप्रैल तक अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
कार्यशाला में उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए कहा कि आपदा किसी भी समय आ सकती है जिसके लिए प्रशासन व वालंटियर को राहत और बचाव कार्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए ताकि होने वाली जान माल की क्षति को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा के दौरान टोल फ्री नंबर 1077 पर आपदा से संबंधित जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उपायुक्त ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों को आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने एवं शीघ्र पुनर्बहाली, आवश्यक गतिविधियों और सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना है ताकि आपदा के दौरान समुचित प्रतिक्रिया और समन्वय सुनिश्चित रखा जा सके।
      कार्यक्रम में जलवायु एवं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ पंकज कुमार झा ने कहा कि आपदा की परिस्थिति में अस्पतालों की आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा आवश्यक सेवाओं की सततता के अलावा अस्पताल स्टाफ, रोगियों एवं आगंतुकों की सुरक्षा करना है।
इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा के दौरान स्कूल सुरक्षा को बढ़ावा देना, आपदा-प्रतिरोधी स्वास्थ्य अवसंरचना का विकास मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करना आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर आयुष, स्वास्थ्य और मेडिकल कॉलेज से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे प्रोफेसर चंद्र कुमार

एएम नाथ। चंबा : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी पुलिस की परीक्षा देने, पत्‍नी ने आधी रात बुलाया प्रेमी,रंगरेलियां मनाते दबोचा

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए है. दरअसल ये मामला यूपी के महाराजगंज का है जो अब चर्चाओं में आ गया है. यहां एक युवक सिपाही भर्ती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महाकुंभ भगदड़ को लेकर योगी पर टूट पड़े राहुल-खड़गे

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार रात डेढ़ बजे मची भगदड़ में 20 श्रद्धालुओं की जान जाने की खबर है। हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी मौत या घायलों को लेकर कोई जानकारी नहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले को स्थापित करने होंगे सीसीटीवी कैमरे : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

उल्लंघन  की अवस्था में होगी कार्यवाही एएम नाथ। चंबा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी...
Translate »
error: Content is protected !!