बी पी एल में चयन के लिए 17 तक करें आवेदन

by

पट्टा मेहलोग, 15 फरवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के बीडीओ कुलदीप सिंह ने ब्लॉक के तहत आने वाली पंचायतों के निवासियों से अपील की है कि जो परिवार बीपीएल में शामिल होने से वंचित रह गए हैं वे 17 फरवरी तक संबंधित पंचायत कार्यालय में सचिव के पास प्रार्थना पत्र जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार यह चतुर्थ चरण की चयन प्रक्रिया का सर्वेक्षण है जिसमें ऐसे परिवार जिनके मुखिया 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग हो, ऐसे परिवार जिनमें सभी वयस्क सदस्यों द्वारा वित्तिय वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत कम से कम 80 दिन काम किया हो, ऐसे परिवार जिनमें कमाने वाले सदस्य किसी दुर्घटना में रीढ़ की हड्डी चीटिल होने के कारण स्थायी रूप से निष्क्रिय हो गए हो, शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पात्र लोगो से आग्रह किया है कि जल्दी पंचायत सचिव से सम्पर्क करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सारी जिंदगी जिन्हें कोसते रहे, आज उन्हीं का किया स्वागत : भाजपा के पुराने नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिल पर पत्थर रख फूलों संग किया नए सदस्यों का वेलकम

एएम नाथ। हमीरपुर : ‘अपने होठों पर तबस्सुम को सजाए बैठे हैं। जख्म गहरे हैं मगर छिपाए बैठे हैं…।’ एक शायर की लिखी ये पक्तियां इतना समझाने के लिए काफी हैं कि दिल न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026 के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की हुई जांच

जांच के दौरान कुल 21 नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से हुए रद्द, अब कुल 4682 उम्मीदवार चुनावी दौड़ में एएम नाथ। बिलासपुर, 12 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पुबोवाल में 109 करोड़ रुपये की 80 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

पुबोवाल : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पुबोवाल में लगभग 109 करोड़ रुपये की लागत से 80 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये, जिनमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुहाड़ा खोली खड्ड में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, विधायक पठानिया ने लिया स्थिति का जायजा

एएम नाथ।  शाहपुर, 16 अगस्त। शाहपुर के नजदीक पुहाड़ा में खोली खड्ड में भारी पानी के तेज बहाव के बीच एक अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना मिलते ही उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर...
Translate »
error: Content is protected !!