डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर कि चर्चा :25 से 31 दिसंबर तक आयोजित होगा फेस्टिवल

by

एएम नाथ। चम्बा : डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। फेस्टिवल 25 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह उत्सव डलहौज़ी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसकी सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाना आवश्यक है।

उपायुक्त ने एसडीएम डलहौज़ी को निर्देश दिए कि सुभाष चौक और गांधी चौक में आयोजन हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल के दौरान प्रतिदिन सुबह होटल एसोसिएशन के सहयोग से हेरिटेज वॉक आयोजित की जाए ताकि पर्यटकों व स्थानीय लोग डलहौज़ी की प्राचीन विरासत एवं सांस्कृतिक महत्व से रूबरू हो सकें।
उन्होंने निर्देश दिए कि 25 से 30 दिसंबर तक प्रत्येक संध्या में 2 से 3 घंटे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं फेस्टिवल की अंतिम संध्या 31 दिसंबर को सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रात 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी, ताकि नववर्ष का स्वागत उत्सवी माहौल में किया जा सके।
उपायुक्त ने एसडीएम डलहौज़ी को यह भी निर्देश दिए कि फेस्टिवल में अतिरिक्त आकर्षक गतिविधियाँ शामिल की जाएं, जिससे कार्यक्रम और भी जीवंत और पर्यटकों के लिए रोचक बन सके। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली दुकानें पूरे सप्ताह नियमित रूप से संचालित रहें, तथा स्वयं सहायता समूहों की दुकानें अलग-अलग स्थानों पर सुव्यवस्थित तरीके से लगाई जाएं।
फेस्टिवल में भाग लेने वाले कलाकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बाहरी क्षेत्रों से आने वाले व्यक्तियों के लिए रहने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने कहा कि फेस्टिवल के दौरान जिले की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता दी जाएगी, जिसके अंतर्गत कुंजड़ी मल्हार, मुसादा गायन सहित स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक से अधिक मंच दिया जाएगा, ताकि चम्बा की विरासत को व्यापक पहचान मिले।
उपायुक्त ने कहा कि फेस्टिवल में अग्नि से जुडी कलाबाजियाँ न करें जबकि पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को शामिल करना सुनिश्चित बनायें।
बैठक में एसडीएम डलहौज़ी और जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने विंटर फेस्टिवल की अब तक की तैयारीयों की विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी।
बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार तथा एसडीएम डलहौज़ी अनिल कुमार भारद्वाज वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में तल्याहड़ स्कूल के होनहार छाये

एएम नाथ। मंडी, 05 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ का कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कभी जल संकट से जूझता था हरोली… अब है कुशल जल प्रबंधन की उम्दा मिसाल-41 करोड़ की 9 पेयजल योजनाएं लोकार्पित, 122 करोड़ की 10 योजनाओं का काम जारी

*महज एक साल में 12.8 मिलियन लीटर क्षमता के 64 जल भंडारण टैंकों का निर्माण* रोहित जसवाल । ऊना, 30 दिसंबर :  हिमाचल प्रदेश के हरोली विधानसभा क्षेत्र ने कठिन जल संकट से कुशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने 1.40 करोड़ से निर्मित बघाल स्कूल के भवन का किया लोकार्पण

क्यारवी रियोघाटी मार्ग को जल्द बहाल करने के दिए निर्देश एएम नाथ। शिमला :  शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज कोटखाई उपमंडल के अंतर्गत उबादेश क्षेत्र के दौरे पर थे जहाँ उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी पहले भर्ती घोटालों और बैकडोर नियुक्तियों पर जवाब दें, फिर भाजपा पर बोलें : संदीपनी भारद्वाज

कांग्रेस ने युवाओं से रोजगार का वादा निभाने के बजाय भविष्य छीना, पारदर्शी भर्तियां करें: भाजपा एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी...
Translate »
error: Content is protected !!