जल्द भरे जाएंगे डॉक्टर्स के 350 पद : भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी

by

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 350 डॉक्टर की भर्ती शुरू करेगा। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही भर्ती के संबंध में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेजेगा। हालांकि अभी यह निर्णय नहीं हुआ है कि इन पदों में से कितने बैच आधार पर भरे जाएंगे या फिर सीधी भर्ती के माध्यम से ही भरे जाने हैं।

डॉक्टरों के 150 के पद खाली :   प्रदेश कांग्रेस सरकार के डॉक्टर के 200 नए पद सृजित करने के बाद अब इनका कैडर लगभग 3150 हो गया है। विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के 150 के पद रिक्त है। स्वास्थ्य सचिव इन दिनों जिला आधार पर केंद्र और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक कर रही हैं। इसमें जिला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने से जो लोग अभी तक वंचित हैं, उन्हें शामिल किया जाए।

दूरदराज के क्षेत्रों में मिलेगी बेहतर सुविधा :   डॉक्टरों के रिक्त और नए सृजित पद भरने से हिमाचल प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। वहीं जिन अस्पतालों में अभी चिकित्सक नहीं हैं, वहां पर उनकी तैनाती की जा सकेगी। इससे लोगों को घरद्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

33 केवी पंडोह-गोहर विद्युत लाइन बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी

एएम नाथ।  मंडी, 6 अगस्त।  विभागीय कर्मचारी मौसम की विकट परिस्थितियों के बावजूद लगातार फील्ड में कार्य कर रहे हैं और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की माता 88 वर्षीय संसारदेई ने भवड़ां के मतदान केंद्र पर किया मतदान : तीसरे एवं अंतिम चरण में भी मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

हमीरपुर 30 मई। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण में जिला हमीरपुर की 77 ग्राम पंचायतों में शनिवार को हुए मतदान में बुजुर्गों, दिव्यांगों और नए युवा मतदाताओं ने भी काफी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बस स्टैंड के सामने 34 दुकानों की नीलामी के लिए आवेदन 5 फरवरी तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 25 जनवरी। खेल, संस्कृति, शिक्षा और अन्य विकासात्मक गतिविधि प्रोत्साहन सोसाइटी के सदस्य सचिव तथा हमीरपुर के एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि बस स्टैंड हमीरपुर के सामने स्थित खेल परिसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल घूमना अब होगा महंगा ! …..1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल बैरियर शुल्क

हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए।  दरअसल, एक अप्रैल से दूसरे राज्यों से...
Translate »
error: Content is protected !!