श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू : शुल्क है इतना, ऐसे करें आवेदन

by

एएम नाथ। निरमंड : 14 से 27 जुलाई तक श्रीखंड ट्रस्ट की निगरानी में श्रीखंड महादेव की यात्रा होगी। श्रीखंड ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुका है। यात्रा के लिए 250 रुपये पंजीकरण शुल्क रखा है। श्रद्धालु https://shrikhandyatra.hp.gov.in/ पर लॉग इन कर पंजीकरण कर सकते हैं। बेस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी रहेगी।

इस बार अधिक हिमपात होने से ग्लेशियर बने हैं। इस कारण यह यात्रा अधिक जोखिम भरी है। प्रशासनिक तौर से शुरू यात्रा के दौरान बेस कैंप में रेस्क्यू, मेडिकल और प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी। वहीं, बावजूद इसके लोग बिना पंजीकरण और बिना अनुमति के यात्रा पर जा रहे हैं। जिससे वे परेशानियों में पड़ जाते हैं।

श्रीखंड यात्रा के दौरान एक व्यक्ति की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। 50 वर्षीय विनय वर्मा पुत्र स्वर्गीय श्याम सुंदर वर्मा गांव गुलाठी जिला बुलंदशहर यूपी का रहने वाला था। डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को विनय के भाई ने फोन पर सूचित किया कि श्रीखंड यात्रा को गए थे। जब वापस आ रहे थे तो श्रीखंड के समीप ग्लेशियर पर पैर फिसलने से विनय करीब ढाई सौ मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से शव को जाओं पहुंचाया जा रहा है। इसमें करीब दो दिन का समय लग सकता है। आधिकारिक तौर पर अभी श्रीखंड यात्रा शुरू नहीं हुई है। इस वर्ष श्रीखंड यात्रा के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति सहित तीन लोगों की यात्रा के दौरान मौत हो चुकी है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार से बेस कैंप सिंघगाड में पुलिस टीम तैनात की जा रही है ताकि कोई श्रद्धालु यात्रा पर न जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में शिक्षकों और छात्रों का ध्यान रखने वाली सरकार : आशीष बुटेल

कांगड़ा की पहली रोबोटिक लैब छात्रों को समर्पित बुटेल ने चचियां और घाड़ में पुरस्कृत किए खिलाड़ी साढ़े तीन करोड़ से बनेगी घाड़, कपूर बस्ती, रोपा, रठां सड़क* पालमपुर, 13 अगस्त :- मुख्य संसदीय...
article-image
पंजाब

पहलवान विश्व चैंपियन सुल्तान सिंह ने श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका

गढ़शंकर :   आदिधर्मी कौम के प्रसिद्ध पहलवान सीडीडब्ल्यूयूआई विश्व चैंपियन सुल्तान सिंह ने श्री गुरु रविदास के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल श्री चरण छोह गंगा (अमृत-कुंड) सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेका और...
article-image
पंजाब

भाजपा के 16 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची की जारी : होशियारपुर देहात की कमान योगेश सप्रा को , सिटी की सतीश ठाकुर को सौंपी जिम्मेदारी

Chandigdh : भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए 16 जिलों के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।  भाजपा प्रदेश नेतृत्व की ओर से जारी सूची में कई...
article-image
पंजाब

DM रंधावा सुसाइड मामला : पंजाब के सांसदों ने अमित शाह को सीबीआई से जांच करवाने के लिए लिखा पत्र

नई दिल्ली वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की संदिग्ध सुसाइड मामले में आज पंजाब के सांसदों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार को पत्र लिखकर इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ...
Translate »
error: Content is protected !!