3 गायों के कटे सिर और 2 क्विंटल मांस बरामद : 2 गिरफ्तार

by

अमरगढ़ :   गांव बुलापुर के खेतों के बीचों बीच बने मकान व पशुओं के बाड़े में कथित गौहत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में गौमांस, गौवंश के अवशेष, गौहत्या में इस्तेमाल किए गए औजार तथा दो जीवित गायें बरामद की हैं।

जानकारी अनुसार थाना अमरगढ़ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जगसीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ गांव नारीके कलां के पास गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान गांव बुलापुर निवासी किसान सुखचरण सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि गांव भुरथला मंडेर निवासी अमनदीप सिंह की लगभग 19-20 बीघा जमीन बुलापुर में स्थित है, जहां एक मकान व पशुओं का बाड़ा बना हुआ है। उक्त जमीन पिछले पांच-छह वर्षों से गांव हथोआ निवासी मोहम्मद असलम निवासी हथोआ को ठेके पर दी गई थी। उसके अनुसार मोहम्मद असलम, उसका पुत्र लियाकत उर्फ काका, दामाद सबाव निवासी जमालपुरा (मालेरकोटला), सुहेल व सलीम नामक व्यक्ति अक्सर वहां आते-जाते रहते थे।

ये लोग विभिन्न वाहनों के माध्यम से बेसहारा गौवंश को पकड़कर उक्त परिसर में लाते थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने कभी भी वहां दूध लेने वाले दोधी आते जाते नहीं देखे, जिससे उसे संदेह हुआ कि गौवंश को अवैध रूप से काटकर उसका मांस आगे बेचा जा रहा है।सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद असलम व उसके दामाद सबाव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को परिसर से तीन गायों के कटे हुए सिर, लगभग दो क्विंटल गौमांस, गौवंश के कटे हुए अंग, मांस काटने में प्रयुक्त औजार व दो जीवित गायें बरामद हुईं।

एसएचओ जगसीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अमनदीप सिंह निवासी भुरथला मंडेर, मोहम्मद असलम, लियाकत उर्फ काका निवासी हथोआ, सबाव निवासी जमालपुरा, सुहेल व सलीम निवासी उत्तर प्रदेश के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है व फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर छापामारी की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, मामले की भनक लगते ही हिंदू गौ रक्षा दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रशासन की मौजूदगी में बरामद गौवंश के अवशेषों का हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया। गांव में इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पटियाला में आंगन में सो रहे युवक का मर्डर :  मृतक की मां के बयान के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पटियाला :   भादसों के गांव दंदराला में घर के आंगन में सो रहे 34 वर्षीय युवक का अनजान लोगों ने मर्डर कर दिया। हत्या करने वालों ने जगदेव नामक इस युवक के चेहरे पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव जिहाद : खुद को हिंदू बताता रहा इशाक अली -पीड़िता गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ।  नालागढ़  :  जिला सोलन के नालागढ़ में एक युवती से दुराचार कर उसे गर्भवती करने के मामले में पुलिस ने आरोपी इशाक अली को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी को अब...
article-image
पंजाब

सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट रोड ने आप सरकार की लापरवाही उजागर की : दीवान

लुधियाना में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति: कांग्रेस लुधियाना, 25 फरवरी: भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की शर्मनाक सच्चाई को दर्शाते हुए, यह है...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर चंडीगढ़ पुलिस का वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 तथा मिशन लाइफ (Lifestyle for Environment) के उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए चंडीगढ़ पुलिस द्वारा सारंगपुर स्थित आईआरबी कॉम्प्लेक्स में बड़े स्तर पर...
Translate »
error: Content is protected !!