खेल हमें मानसिक व शारीरिक तौर पर मजबूत मनाते हैं: सांसद मनीष तिवारी

by

गांव शामपुरा के स्पोर्ट्स फेस्टिवल में की शिरकत, ओपन जिम के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान
रोपड़, 15 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत करते हैं और एक स्वस्थ नागरिक की मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। सांसद तिवारी गांव शामपुरा में आयोजित स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बतौर मुख्यातिथि शामिल होने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।
सांसद तिवारी ने स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन करने के लिए शेर-ए-पंजाबस्पोर्ट्स क्लब को बधाई दी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी बधाई दी। सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमें मानसिक व शारिरिक तौर पर मजबूत बनाते हैं और एक स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। उन्होंने खिलाड़ियों के अच्छे भविष्य की कामना की। इस दौरान उन्होंने गांव में ओपन जिम स्थापित करने के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान किया।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, हरबंस सिंह एसडीएम, जतिंदर सिंह लाली कांग्रेसी नेता, संत अवतार सिंह, सुखदेव सिंह, जरनैल सिंह कांबड़वाल, कुलवंत सिंह सरपंच शामपुरा, सुरजीत सिंह राजू सरपंच हवेली, धर्म पाल सरपंच फूल खुर्द, चरणजीत सिंह सरपंच समराला, अवतार सिंह पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य, सुखदेव सिंह जिला फुटबॉल कोच, जसविंदर सिंह पतियाला सचिव जिला फुटबॉल एसोसिएशन, बलवीर सिंह चावला, मनमोहन सिंह, मनीष विज, इकबाल हुसैन भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देवी मां शिकारी की छांव में प्राकृतिक सौंदर्य, ट्री हाउस और ईको टूरिज्म का अनूठा संगम बायोडायवर्सिटी पार्क :

हिमाचल का नया ‘सैरगाह’: भुलाह का बायोडायवर्सिटी पार्क बना देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना एएम नाथ।  मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन वन मंडल के अंतर्गत जंजैहली के भुलाह में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

10 साल का इंतजार खत्म : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 862 शिक्षकों को राहत, मिलेगा वेतन आयोग का बकाया

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश; 2016 से छठे और 2022 से सातवें वेतन आयोग का मिलेगा लाभ चंडीगढ़। करीब एक दशक से चली आ रही कानूनी लड़ाई...
article-image
पंजाब

पंजाब शराब घोटाले में भगवंत मान के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नही की जा रही, कहीं कोई फिक्स मैच तो नहीं खेला जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

शिरोमणी अकाली दल, शहीद भगत सिंह की तरह ही राष्ट्र, पंजाब और साम्प्रदायिक सदभाव के लिए प्रतिबद्ध शिरोमणी अकाली दल अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नही करेगा :  सुखबीर सिंह बादल यह बेहद निंदनीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के खलचियां में जली एचआरटीसी बस, बाल-बाल बची सवारियां : हमीरपुर से अमृतसर जा रही थी बस, बीच सफर अचानक आग लगने से हुआ हादसा

एएम नाथ । हमीरपुर :  हमीरपुर से अमृतसर रूट पर जा रही हमीरपुर डिपो की बस पंजाब में जल कर राख हो गई। खलचियां नामक जगह पर चलती बस में अचानक आग की चिंगारियां...
Translate »
error: Content is protected !!