श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना

by

खन्ना ने श्री अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में की श्रद्धापूर्वक सेवा
होशियारपुर, 13 जुलाई :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने अपनी गढ़शंकर स्थित श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा श्री अमरनाथ यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में सेवा कर श्रद्धालुओं को भोजन परोसने का सौभाग्य प्राप्त किया।
इस अवसर पर खन्ना ने कहा कि श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरीटेबल ट्रस्ट वर्षों से निस्वार्थ सेवा, सामाजिक समर्पण और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के अवसर पर आयोजित किया जाने वाला विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं की सेवा का माध्यम बनता है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हैं। खन्ना ने कहा कि सेवा भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और ऐसे धार्मिक आयोजनों में निस्वार्थ भाव से की गई सेवा आत्मिक शांति एवं परम आनंद प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस पावन भंडारे में सेवा करने का अवसर मिलना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि इस विशाल भंडारे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि दूर-दूर से श्रद्धालु स्वेच्छा से पहुंचकर पूरे समर्पण भाव के साथ सेवा करते हैं, जो सामाजिक एकता, भाईचारे और भारतीय संस्कारों का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने खन्ना को भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विनय कुमार, डॉ. अशोक शर्मा, राजीव कुमार, ओंकार सिंह चाहलपुरी, भजन, रिंकू सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय झंडे बनेंगे होशियारपुर की शान : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर, 11 सितंबर : पंजाब के कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि शहर की सुंदरता को और बढ़ाने के लिए लगभग 21 लाख रुपये की लागत से 101 फीट ऊंचे दो राष्ट्रीय...
article-image
पंजाब

पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी… पेट दर्द का बनाया बहाना, मुलाजिमों के फूल गए हाथ-पांव

राजपुरा : पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
पंजाब

All Departments Must Work in

NCORD’ Committee Meeting Held Under Deputy Commissioner’s Chairmanship Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 18 :  A meeting of the ‘NCORD’ (National Committee on Drug Eradication), formed to ensure effective control over drug abuse in the...
Translate »
error: Content is protected !!