पाले दा मंदिर में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में पूनम परदेसी के भजनों पर खूब झूमें श्रद्धालु

by

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा :
श्री द्वारकानाथ मंदिर (पाले का मंदिर), नई आबादी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्द उत्सव बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर दीदी पुनम परदेसी (बरसाने वाली) व बेबी सुनिधि ने मंदिर पहुंचकर मधुर वाणी से भजनों का गुणगान करके संगतों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान उन्होंने भजन संध्या की शुरूआत जय जय श्यामा जय जय शाम, जय जय श्री वृदांवन धाम के साथ किया। इसके बाद उन्होंने अपनी मधुर वाणी में एक के बाद एक भजन सुनाकर उपस्थिति को मंत्रमुग्ध किया। उनके द्वारा गए भजनों मना चल वृदांवन चलिए, दाता नहीं श्री राम के जैसा-सेवक नहीं हनुमान के जैसा, चलो देख आवे नंद घर लाला हुआ है, कृपा को क्या मैं गाऊ-कृपा से गा रहा हूं, जायो से य़शोदा रे लल्ला, मोहल्ला में हल्ला सो मच गइयो के अलावा अन्यों भजनों पर श्रद्धालुओं ने झूम-झूम कर प्रभु भक्ति का रसपान किया। इस दौरान आयोजकों की तरफ से पूनम दीदी व उनकी टीम को सम्मानित किया। इस अवसर पर शाम सुंदर कैहड़, रोहित कैहड़, डा. जतिंदर कैहड़, सुनील, डा. ममता, राज ऋषि पं. ओमकार नाथ शर्मा, हरीश आनंद, पुनीत शर्मा, मीनू सेठी, प्रशांत सेठी, कमलेश कुमार, गौरव खट्टर, हरीश आनंद, नीरु कैहड़, पंकज पराशर, रजिंदर विग, नेहा महाजन, अक्षत महाजन, बेबी उरवी गुप्ता व बेबी विभा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या का आनंद लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा हल्के का सर्वपक्षीय विकास मुख्य उद्देश्य: सांसद तिवार

अलग-अलग गांवों में बांटे विकास कार्यों के चैक बलाचौर : श्री आनंदपुर शहर से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि लोकसभा हलके का सर्वपक्षीय विकास उनका मुख्य उद्देश्य है और...
article-image
पंजाब

सेंट्र स्कूल सतनौर में मेगा मेगा पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर,  22 अक्तूबर: आज सरकारी एलीमेंट्री सैंटरि स्कूल सतनौर में मेगा पेटीएम आयोजित की गई। पीटीएम के अवसर पर स्कूल पहुंची श्रीमती रणजीत कौर सरपंच ग्राम पंचायत सतनौर और कुलदीप सिंह सदस्य पंचायत सतनौर...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Panchkula News : पंचकूला के विकास को नई पहचान देने वाले नेता हैं ज्ञान चंद गुप्ता : दीवान हेमंत किंगरा

पुनीत महाजन l चंडीगढ़ / पंचकूला, 25 मई। हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता को उनके जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पंजाबी एकता मंच के संस्थापक सदस्य दीवान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अंतिम संस्कार के बदले रिश्तेदारों ने रखी शर्त : पत्नी ने खुद ही उठा ली पति की अर्थी, दी मुखाग्नि

 छत्तीसगढ़ के कोरिया के एक गांव में हुआ, जहां एक शख्स की मौत हो जाने पर उसके रिश्तेदारों ने उसकी पत्नी से तब तक उसका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. जब तक...
Translate »
error: Content is protected !!