एनआरआई के घर में चोरी, चोरों ने इंवर्टर, माइक्रोवेव व कीमती कपड़े किये चोरी

by

माहिलपुर : बीडीपीओ कलोनी वार्ड नं 13 माहिलपुर में अज्ञात चोरों ने एनआरआई की बंद पड़ी कोठी से इंवर्टर, बैटरी, माइक्रोवेव व क़ीमती कपड़े चोरी कर लिए। पुलिस को घटना की शिकायत दे दी गई है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार पुत्र चरण दास निवासी लकसीह थाना माहिलपुर ने बताया कि उसकी विदेश रहती बहन इंद्रजीत कौर की कोठी माहिलपुर में है और उसकी देखरेख वह करते है। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुबह कोठी की सफ़ाई कराने गया तो उसने देखा कि किसी अज्ञात चोरों ने सीढ़ी की सहायता से कोठी के ताले तोड़कर अंदर रखे इनवर्टर, बैटरी, माइक्रोवेव व क़ीमती कपड़े चोरी करके ले गए। घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अब सिर्फ 6 मिनट में पुलिस सहायता… टाटा स्टील का दूसरा प्लांट बड़ी उपलब्धि : सीएम भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य भर में पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए संगरूर में 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब अमेरिका...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के चलते भठ्ठा उद्योग बंद होने की कगार पर : मनीष गुप्ता

होशियारपुर :  केंद्र सरकार की ओर से हर तरफ से देश की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। यह कहना है भट्ठा मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल जिसकी अगुवाई मनीष गुप्ता प्रधान तहसील...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव ड्यूटी दौरान शिक्षक हिंसा के हुए शिकार – गैर शैक्षणिक कर्तव्यों से छूट तो दूर, चुनाव के दौरान शिक्षकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित नहीं: डीटीएफ

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने 15 अक्तूबर को राज्य भर में हुए पंचायत चुनावों में कई जगहों पर हुई गुंडागर्दी का नोटिस लिया है और इसका आरोप पंजाब सरकार पर लगाते...
Translate »
error: Content is protected !!