जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा धरमरी गांव : लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सदर विधायक नीरज नयर

by

चम्बा : अब कोलका पंचायत का धरमरी गांव भी भाग्य रेखा से जुड़ जाएगा। इस ऒर कार्य प्रगति पर है। चम्बा सदर के विधायक नीरज नयर के अथक प्रयासों के कारण बुधवार को कोलका पंचायत के धरमरी रोड का 2 किलोमीटर तक का सर्वा पूरा कर लिया गया है। अब क्षेत्र के लोगों और स्कूली छात्रों को दिक्क़तों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आजादी के 76 वर्षो बाद ही सही पर कोई विधायक सामने आया है जो लोगों की दिक्क़तों को समझने वाला है। जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए नेता ने उनकी समस्याओं को समझा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है की भाग्य रेखा न होने से लोगों को काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता था। ख़ासकर ज़ब कोई बीमार हो जाता था तो उसे पालकी पर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता था। अब आम लोगों के लिए मसीहा बन कर आए सदर विधायक नीरज नयर ने उनकी दुख तकलीफ को समझा है। ग्रामीणों का कहना है कि अब आशा करते हैं कि जल्द से जल्द इस गांव को सडक से जोड़ा जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हलाला के नाम पर महिला से उसके जेठ व ननदोई ने किया रेप : पुलिस ने किया आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद : मुरादाबाद सदर के कोतवाली इलाके में हलाला के नाम पर एक महिला से उसके जेठ व ननदोई ने रेप किया। महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया था। पीड़ित महिला ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सदन में वादा करके मुकरी सरकार, थुनाग हॉर्टिकल्चर कॉलेज को बंद करने की साज़िश : जयराम ठाकुर

अब सरकार कहाँ खड़ी होकर बोले कि प्रदेश के लोग उन पर यकीन कर सकेंह मीरपुर में प्रदर्शन के दौरान हुई युवक की मृत्यु पर जताया शोक, प्रकट की संवेदना एएम नाथ। शिमला :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बच्चे को मोबाइल देने से पहले ON कर दें ये 3 सेटिंग, कभी नहीं देख पाएंगे एडल्ट कंटेंट

आजकल  बच्चों के हाथ में मोबाइल ज्यादा नजर आने लगा है। बच्चों का होमवर्क भी मोबाइल पर आता है। इसके साथ ही बच्चे पढ़ाई से संबंधित चीजें भी इंटरनेट पर सर्च करते हैं। इंटरनेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करें राजनीतिक दल – DC जतिन लाल

ऊना, 19 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!