लोगों की भावनाओं को समझें’.धरने पर बैठे किसान संगठनों को सीएम मान की अपील

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान यूनियनों से खास अपील की है। उन्होंने धरना दे रहे किसान यूनियनों से कहा कि हर बात के लिए सड़के बंद ना करें। सीएम मान ने किसान यूनियनों से अनुरोध करते हुए कहा कि हर बात के लिए सड़कें बंद करके आम लोगों को अपने खिलाफ न करें।
सरकार से बात करने के लिए चंडीगढ़ का पंजाब भवन, सचिवालय, कृषि मंत्री का कार्यालय और मेरा कार्यालय घर पर ही है। आप यहां आकर बात करिए। आपके लिए सारे रास्ते खुले हैं। बात करने के लिए कार्यालय होते हैं सड़कें नहीं। आप सड़कें बंद मत करिए। सीएम भगवंत मान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं, जब धरना देने के लिए लोग नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को समझें।
क्या है मामला?
दरअसल, गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर धन्नोवाली के पास धरना लगाया है। यह धरना कल से लगा हुआ है जो अभी भी जारी है। किसानों द्वारा लगाए गए इस धरने के कारण लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लोग पूरा दिन जाम में फंसे रहे। यहां तक कि मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस सरकार ने मुझ पर जुल्म किया तो उनकी हार हुई : मजीठिया

सरकारें बहुत धक्केशाही करती है, इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं चंडीगढ़: 16 अगस्त: यह इतिहास है कि सरकारें बहुत धक्केशाही करती हैं। इसी वजह से सरकारें बदल जाती हैं। कांग्रेस सरकार ने...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह की पुण्यतिथि पर डोगरपुर में पहला निःशुल्क चिकित्सा शिविर 10 को

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: अमृतपाल सिंह मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी डोगरपुर द्वारा अमृतपाल सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 10 अक्टूबर, 2025 को गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास जी, डोगरपुर में प्रातः 10 बजे निःशुल्क...
article-image
पंजाब

14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!