जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

by
एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समावेशी समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक तथा ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिभागियों ने अपने उत्साह, आत्मविश्वास और अदम्य मनोबल का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में यह सशक्त संदेश दिया कि “दिव्यांगता शरीर में नहीं, विचारों में होती है।” कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जीवन में आने वाली बाधाएं शरीर की नहीं, बल्कि विचारों की सीमाएं होती हैं, और यदि मन में संकल्प मजबूत हो तो कोई भी कठिनाई बडी नहीं होती।
इस कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के विभिन्न संस्थानों, आशा किरण, नया सवेरा, मूकांबिका, वृद्धाश्रम देवली, अर्धनारीश्वर समाज सेवा समिति, सीनियर सिटिजन वेलफेयर एसोसिएशन तथा पेंशनर एसोसिएशन बिलासपुर के लगभग 90 सदस्य एवं प्रतिभागी शामिल हुए।
सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत की गई रैंप वॉक और प्रतिभा प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी आत्मविश्वास से भरी चाल, मुस्कान और मंच पर दमदार प्रस्तुति ने यह सिद्ध कर दिया कि संकल्प और इच्छाशक्ति के आगे कोई भी बाधा टिक नहीं सकती।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की इस अनूठी समावेशी पहल का सभी ने भरपूर स्वागत किया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी आर. सी. बंसल, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा, डीसीपीओ सत्या चंदेल, कमल कांत तथा बनिता बंसल उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2025-26 बजट की तैयारियों में जुटे सीएम सुक्खू : अभी सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर रहेगा प्रतिबंध

रोहित जसवाल शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगले वित्त वर्ष, 2025-26 बजट की तैयारियों में व्यस्तताओं के चलते सरकारी कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। आगामी बजट का प्रारुप क्या होगा,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र गैला में 25 बच्चे स्वर्ण प्राशन से लाभान्वित

एएम नाथ। चम्बा :. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आज 20 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र गैला पंचायत हरिपुर वृत सरोल, चंबा में बच्चों को स्वर्ण प्राशन जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र सुमन, जिला मिशन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को...
Translate »
error: Content is protected !!