पहाड़ी बोली का संरक्षण अत्यंत जरूरी: एसडीएम सौमिल गौतम

by

धर्मशाला, 01 नवंबर। एसडीएम कांगड़ा सौमिल गौतम ने कहा कि पहाडी भाषा के संरक्षण संवंर्धन हेतु स्कूली स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम करवाने चाहिए ताकि पहाड़ी बोली को अलग पहचान दिलाई जा सके। बुधवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला कांगड़ा की ओर से एसडीएम कार्यालय कांगड़ा में पहाडी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित साहित्यक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सौमिल गौतम प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। सलीम उपमण्डलाधिकारी ना0 धीरा विशिष्ट अतिथि के रूप में भूमिका निभाई। पहाडी दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न साहित्यकारों/कवियों द्वारा पहाडी भाषा में अपनी कवितांए प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पूर्ण चन्द,शिव सन्याल शकंर सन्याल उदयवीर डाॅ0 युगल किशोर डोगरा सतपाल घृतवंशी हरिकृष्ण मुरारी अश्वनी कुमार धीमान डाॅ0 गौतम व्यथित शर्मा गोपाल शर्मा कवंर करतार डाॅ0 विपन कुमार डाॅ0 संदीप कुमार व अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें में जिला भाषा अधिकारी कांगडा अमित गुलेरी ने कार्यक्रम में आए सभी साहित्यकारों व श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पहली जून से ऑनलाइन भर सकेंगे 33 सवालों की जानकारी : हिमाचल में घर बैठे भी कर सकते हैं जनगणना

एएम नाथ । शिमला, 29 मई (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 का पहला चरण 16 जून से शुरू होने जा रहा है। यह चरण 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 50 दिन में 16वां मर्डर : अब झाड़ियों में मिली युवक की लाश

एएम नाथ। शिमला : शिमला :  हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की हालत बेहद खराब हो गई है. प्रदेश में 2025 के शुरुआती 50 दिन में 16वां मर्डर हुआ है. ताजा मामला शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC प्रियंका वर्मा ने गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का किया निरीक्षण

नाहन, 15 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर के तहसील नौहराधार के अंतर्गत गांव तलांगना (घण्डूरी) में घटित हुई आगजनी की घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवार के सदस्यों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा में विभिन्न श्रेणियों के 462 पद सृजित कर भरने का निर्णय : जानिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अधक्ष्यता में हुई कैबिनेट की मीटिंग के फैसले

एएम नाथ।शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में 1 अगस्त, 2024 को कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में बादल फटने की घटना में जान...
Translate »
error: Content is protected !!