कोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में किया जा सकता है संपर्ककोई रिश्वत मांगे तो टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012

by

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी: एस.पी मेजर सिंह
विजिलेंस जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में करवाया गया जागरुकता सैमीनार
अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति विशेष संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाना भी दंडनीय अपराध: डी.एस.पी मुनीश कुमार
होशियारपुर, 01 नवंबर:
विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो, देश के प्रति वचनबद्ध बनो’ थीम के अंतर्गत आज जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना में सैमीनार करवाया गया। चीफ डायरेक्टर विजिलेंस ब्यूरो पंजाब वरिंदर कुमार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत करवाए गए इस सैमीनार में एस.पी मेजर सिंह व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. लखबीर सिंह ने विशेष मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर अलग-अलग सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा गणमान्य लोगों ने शिरकत की।
सैमीनार में कालेज के प्रिंसिपल राजीव शर्मा की उपस्थिति में कालेज के करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान एस.पी मेजर सिंह व डी.एच.ओ डा. लखबीर सिंह ने सभी उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व मेहनत से निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर, देश की तरक्की में अपना योगदान दें।
डी.एस.पी मुनीश कुमार ने उपस्थित सभी को भ्रष्टाचार रोकने संबंधी शपथ दिलाते हुए विजिलेंस ब्यूरो की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है कि इस संबंधी वे विजिलेंस ब्यूरो से शिकायत कर सकते हैं या उक्त अधिकारी या कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस विभाग को गिरफ्तार करवा सकते हैं। इसके अलावा अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए किसी व्यक्ति विशेष या संस्था को निजी या वित्तिय लाभ पहुंचाता है, तो वह भी दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी विजिलेंस विभाग को सूचित किया जा सकता है और सूचना देने वाला चाहे तो उसका नाम गुप्त भी रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी इस तरह की कार्रवाई उनके ध्यान में आती है, तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-1000, एंटी क्रप्शन लाइन नंबर 95012-00200 या विजिलेंस ब्यूरो के नजदीकी कार्यालय में इसकी जानकारी दे सकते हैं। अंत में कालेज के प्रिंंसिपल राजीव शर्मा ने कालेज के समूह स्टाफ व विद्यार्थियों का धन्यवाद किया और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लडऩे में एकजुट होकर देश के प्रति वचनबद्ध रहने के लिए जागरुक होकर विजिलेंस ब्यूरो का सहयोग देने की अपील की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जेल में दो गुटों में भिड़त : दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

पटियाला। पंजाब की हाई-प्रोफाइल पटियाला सेंट्रल जेल में मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दो गैंगगस्टर बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया...
article-image
पंजाब , समाचार

हथियारों से भरा बैग बरामद : 3 एके-47 व 6 खाली मैगजीन, 5 एमपी-5 (मिनी एके-47) व 5 खाली मैगजीन, 3 पिस्टल व 6 खाली मैगजीन 30 बोर की 100 गोलियां और 5.56 एमएम की 100 गोलियां बैग से बरामद

फिरोजपुर : पंजाब में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने फिरोजपुर से हथियारों से भरा बैग बरामद किया। जिसमें हथियार और गोला-बारूद था। बीएसएफ ने बैग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप को मिल गया करारा जवाब : ट्रंप ने ऐपल को फरमान जारी किया था भारत में आईफोन बनाना बंद करो

भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग को लेकर हाल ही में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने Apple को भारत में प्रोडक्शन रोकने की सलाह दी। अब इस पर Apple का...
article-image
पंजाब

केजरीवाल, जो शराब घोटाले में शामिल, केवल 15 दिनों के लिए जेल से बाहर, केजरीवाल पर भरोसा नहीं किया जा सकता – पूर्व सीएम चन्नी

जालंधर  : दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के आज अमृतसर से प्रचार अभियान की शुरुआत से पहले पंजाब के पूर्व सीएम और जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत...
Translate »
error: Content is protected !!