मुकेरियां के गांव खिच्चियां की अनधिकृत कालोनी को किया गया ध्वस्त : जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से अमल में लाई गई कार्रवाई

by

होशियारपुर, 01 नवंबर : पंजाब सरकार की ओर से अनधिकृत कालोनियों पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत के मद्देनजर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा के निर्देशों पर मुकेरियां के गांव खिच्चियां की अनधिकृत कालोनी को आज ध्वस्त किया गया। जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार नवल किशोर शर्मा ने बताया कि रेगुलेट्री स्टाफ(जिला नगर योजनाकार, होशियारपुर)कार्यालय की ओर से नगर निगम होशियारपुर की सीमा से बाहर अनधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करनेे की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अनधिकृत कालोनियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि अनधिकृत कालोनियों में प्लांट न खरीद नहीं तो उनको आर्थिक नुकसान व मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
पंजाब

एसएसपी ऑफिस से 200 मीटर दूर कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या,

लुधियाना : जगराओं एसएसपी कार्यालय से महज 200 गज की दूरी पर शुक्रवार को रंजिश में गोली चलाकर एक नौजवान की हत्या कर दी गई। मृतक कबड्डी खिलाडी था और मां बाप का इकलौता...
article-image
पंजाब

गांव बिकाऊ है… नशा कारोबारियों से परेशान पंजाब के ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर : नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह की थी पिटाई

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तोर में नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह पिटाई कर उसकी टांगें तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...
article-image
पंजाब

निर्मल कुटिया नंगल खुर्द में शिलान्यास दिवस 8 अगस्त को मनाया जाएगा : बाबा मखन सिंह,बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला हुशियारपुर के गांव नंगल खुर्द में निर्मल कुटिया, जन्मस्थल ब्रह्मलीन संत बाबा हरनाम सिंह जी के मुख्य सेवादार बाबा मख़न सिंह जी और बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!