ढाबे पर 8 साल के बच्चे को भूल गया परिवार : 80 किमी दूर पहुंचा टैम्पो ट्रैवलर….अंब पुलिस ने CCTV से ट्रैवलर को किया ट्रेस, चालक से संपर्क कर परिजनों को लौटाया बच्चा

by

अंब, (ऊना) , 6 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के धुसाड़ा (अंब) में मंगलवार को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अंब के धुसाड़ा स्थित ढाबे पर चाय-नाश्ता करने के दौरान अपने 8 वर्षीय बच्चे को वहीं भूल गया और टैम्पो ट्रैवलर में सवार होकर करीब 80 किलोमीटर आगे निकल गया।

बच्चे को जब माता-पिता और टैम्पो ट्रैवलर नजर नहीं आए तो वह ढाबे पर अकेला रोने लगा। स्थानीय लोगों ने बच्चे को परेशान देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अंब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अंब चौक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज के आधार पर पुलिस ने टैम्पो ट्रैवलर का नंबर पता कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने वाहन के नंबर के जरिए पहले उसके मालिक और फिर चालक से संपर्क किया। चालक को जब पुलिस ने बच्चे के ढाबे पर छूट जाने की जानकारी दी, तो परिवार को भी अपनी गलती का पता चला। उस समय तक टैम्पो ट्रैवलर करीब 80 किलोमीटर दूर निकल चुका था।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बच्चे के परिजनों को तत्काल वापस बुलाया गया। आवश्यक कागजी एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने अंब पुलिस और स्थानीय लोगों का आभार जताया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और CCTV के जरिए वाहन को ट्रेस करने से बच्चे को सुरक्षित परिवार तक पहुंचाने में मदद मिली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के दौरान जिला में चरणबद्ध तरीके से शराब बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी की अधिसूचना एएम नाथ। चंबा : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के दृष्टिगत उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जिला चंबा...
article-image
पंजाब

डॉ. गुरप्रीत कौर मान की उपस्थिति में नगर कौंसिल अध्यक्ष आशु अरोड़ा ने संभाला पद

विधायक घुम्मन के नेतृत्व में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में डॉ. चब्बेवाल और अन्य हस्तियों ने की शिरकत होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  नगर कौंसिल तलवाड़ा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर्ष कुमार आशु अरोड़ा ने आज...
article-image
पंजाब

बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हुआ, तिजोरी में रखी नगदी बची

 माहिलपुर – माहिलपुर नए बस स्टैंड के पास बैंक ऑफ बरोडा की ब्रांच में आग लगने के कारण अंदर रखा लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया जबकि तजोरी में रखी नगदी इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पश्चिम बंगाल में यहां सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले : जयराम ठाकुर

एएम नाथ । शिमला : पुर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी...
Translate »
error: Content is protected !!