पश्चिम बंगाल में यहां सीएम सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ । शिमला : पुर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस के एक प्रत्याशी को मात्र 650 वोट मिले हैं और उसकी जमानत भी जब्त हो गई है।

इससे अब यह साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री सुक्खू जहां-जहां भी प्रचार के लिए जाते हैं वहां-वहां कांग्रेस की हार ही होती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने मंडी में मीडिया से बातचीत में ये तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू अब भाजपा के लिए लक्की स्टार प्रचारक साबित हो रहे हैं। मंडी में पार्टी के चुनाव कार्यालयों का उद‍्घाटन करने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि अब प्रदेश के साथ ही देश भर की जनता भी यह जान चुकी है कि सीएम सुक्खू सिर्फ झूठ बोलते हैं। इसलिए उनकी बातों और बहकावों में कोई नहीं आता। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि आखिर मुख्यमंत्री कि ऐसी क्या मजबूरी है कि सीबीआई की जांच रिपोर्ट आने के बाद भी दोषी पुलिस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Video देख फट जाएगा कलेजा : सब को माफ करते हुए…हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल

केभी-कभी जिंदगी इंसान को ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां उम्मीद और दर्द के बीच की रेखा धुंधली पड़ जाती है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में बाथरूम में नहाने गए व्यक्ति की करंट लगने से मौत

एएम नाथ। शिमला  :  न्यू शिमला में बाथरूम में रॉड की तार से करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो अचेत अवस्था में तुरंत उसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना, महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी है कि जिला में भू-मालिकों की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को उनके आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ने का...
हिमाचल प्रदेश

जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं, टेस्ट से हुई पुष्टि

ऊना (16 जनवरी)- जिला में मृत पाए गए कबूतर व कौओं की बर्ड फ्लू टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पशु पालन विभाग के उप-निदेशक डॉ. जय सिंह सेन...
Translate »
error: Content is protected !!