श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश : भरमौर का दौरा कर व्यवस्थाओं का DC अपूर्व देवगन लिया जायजा

by
यात्रा के शुरू होने से पहले प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्य को किया जाए पूर्ण
चंबा ,(भरमौर) 9 अगस्त
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज ज़िला के जनजातीय उपमंडल भरमौर का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया ।
उन्होंने इस दौरान श्री मणिमहेश यात्रा के प्रबंधों को लेकर उप मंडलीय प्रशासन भरमौर द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी भी प्राप्त की और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।
उपायुक्त ने इस दौरान भरमौर-हड़सर संपर्क सड़क मार्ग पर प्रंघाला नाला में भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम को लेकर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया ।
साथ में प्रंघाला पुल एवं नाले के बाढ़ नियंत्रण कार्यों , नाले के तटीकरण (चैनेलाइजेशन) से संबंधित कार्यों को लेकर अपूर्व देवगन ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भरमौर को श्री मणिमहेश यात्रा के शुरू होने से पहले पूर्ण करने के निर्देश भी दिए । पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब ने दी जस्टिस तलवंत सिंह को दी सेवाकार्यों की जानकारी जस्टिस तलवंत सिंह ने सेवाकार्यों के लिए हर संभव मदद देने का दिया आश्वासन

होशियारपुर 9 जून : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के नेतृत्व में रोटरी आई डोनेशन क्लब के सभी सदस्यों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व जस्टिस तलवंत सिंह को रोटरी क्लब द्वारा किये जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर नाराजगी की खबरें भाजपा की देन : विक्रमादित्य सिंह…बोले—जनता की सेवा पर है ध्यान, कांग्रेस नेतृत्व के प्रति जताई एकजुटता

 एसआईआर में मतदाताओं के नाम हटाने पर उठाए सवाल शिमला। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने दिवंगत पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य सेवाओं में ऑनलाइन सुविधाओं का समावेश करने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए

स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी का गठन एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, नेशनल हेल्थ मिशन और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बड़ी संख्या में पेंशनर्स 7 अगस्त की चंडीगढ़ महा रैली में होंगे शामिल

गढ़शंकर, 5 अगस्त : पेंशनर्स एसोसिएशन (रजि.) मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक बुधवार को मंडल प्रधान इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों तथा उन्हें लेकर...
Translate »
error: Content is protected !!