जल तरंग जोश महोत्सव में आयोजित रक्तदान शिविर में DC राहुल कुमार ने किया रक्तदान

by
रेड क्रॉस के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान
एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 के तहत आज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लुहणू मैदान पर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने स्वयं रक्तदान करके मानवता की इस सेवा में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस शिविर में लगभग 20 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे सरल और महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलावासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वह नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहें ताकि आपातकालीन स्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को अपने कर्तव्य के रूप में रक्तदान की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 20 लोगों ने रक्तदान कर लिया है। इस दौरान रक्तदाताओं को जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड भी बैठाया गया, जिसमें 8 दिव्यांगजनों का मूल्यांकन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अरिंदम चौधरी ने ली जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक : DC ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत अगस्त 2023 तक 161 मामले जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित

मंडी, 19 सितम्बर। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने आज (बुधवार) यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिनियम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चारों लोकसभा सांसदों पर भारी बारिश से आई आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का मुख्यमंत्री ने लगाया आरोप : 4 सांसदों में उनकी अपनी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मंडी से है सांसद

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के चारों लोकसभा सांसदों पर आपदा के मुद्दे को उठाने में विफल रहने का आरोप लगाया है और कहा कि केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वस्थ नारी ही सशक्त समाज की नींव : डॉ. जनक राज

सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह का माहौल एएम नाथ। चम्बा :  आज क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरमौर में विधायक डॉ. जनक राज की उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में 1.09 करोड़ रूपये से 73 परिवारों ने बनाए आशियाने : स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत मकान बनाने को सरकार दे रही है डेढ़ लाख रूपये

रोहित भदसाली।  जोगिन्दर नगर, 25 सितंबर :  जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का यह सपना होता है कि उसका अपना घर हो, जिसके नीचे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन पोषण कर सके। इंसान...
Translate »
error: Content is protected !!