जल तरंग जोश महोत्सव में आयोजित रक्तदान शिविर में DC राहुल कुमार ने किया रक्तदान

by
रेड क्रॉस के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में 20 लोगों ने किया रक्तदान
एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव 2025 के तहत आज रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा लुहणू मैदान पर विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने स्वयं रक्तदान करके मानवता की इस सेवा में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इस शिविर में लगभग 20 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे सरल और महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिलावासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वह नियमित अंतराल पर रक्तदान करते रहें ताकि आपातकालीन स्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को अपने कर्तव्य के रूप में रक्तदान की इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 20 लोगों ने रक्तदान कर लिया है। इस दौरान रक्तदाताओं को जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से एक बहुउद्देशीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही, दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु मेडिकल बोर्ड भी बैठाया गया, जिसमें 8 दिव्यांगजनों का मूल्यांकन किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमित शाह से मिले जयराम ठाकुर : हिमाचल से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नई दिल्ली में जयराम ठाकुर ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

सोलन ‘ : सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी आज यहां प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का टॉप लेस होना देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर

हिमाचल की स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जायका के तहत प्रोजेक्ट स्वीकृत करने के लिए पीएम का आभार एक हफ़्ते में केंद्र द्वारा स्वीकृत हुए दो वाह्य सहायता प्रोजेक्ट, 3000 करोड़ रुपए से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 48 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

डाक्टरों की हड़ताल से मैडिकल रिपोर्ट में देरी, आज शाम तक आ सकती है रिपोर्ट मनाली। हिमाचल के मनाली में दो साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस मेडिकल रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!