जल व पर्यावरण सरंक्षण के लिए आपसी तालमेल व एकजुटता से कार्य करें सभी विभाग: संदीप हंस

by

आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के 75 गांवों में होगा 75 अमृत सरोवरों का निर्माण
सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए अधिकारी अपने कार्यालयों से करें पहल
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि सभी विभाग आपसी तालमेल व एकजुटता से कार्य करते हुए धरती के गिर रहे जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए पानी रिचार्ज व वातावरण हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जल व वन्य सरंक्षण प्रबंधन संबंधी अलग- अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के बाहर की सभी सरकारी ईमारतों में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगाने की हिदायत की। उन्होंने कहा कि जिले के सरकारी व प्राईवेट स्कूलों में वर्षा जल संचयन प्रणाली लगवाने के भी प्रयास किए जाएंगे और इनमें एन.जी.ओज का विशेष सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने एक्सियन कंडी कनाल को पानी रिचार्ज संबंधी रुपरेखा तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को अधिक से अधिक चैक डैम बनाने के लिए कहा ताकि पानी की संभाल के साथ-साथ जानवरों को भी पीने के पानी की सुविधा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे लोगों को विशेषकर नौजवानों को अधिक से अधिक पौधारोपण व जल सरंक्षण के लिए प्रेरित करें, तभी पर्यावरण को बचाया जा सकता है।
श्री संदीप हंस ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिले के 75 गांवों में 75 अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर को जहां  अमृत सरोवर के आस-पास अधिक से अधिक पौधारोपण करने के निर्देश दिए वहीं गांवों में पानी रिचार्ज संबंधी गंभीरता से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने गांवों के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अमृत सरोवर वाले स्थानों पर कूड़ा-कर्कट न फैंके। इस दौरान उन्होंने जल व सैनीटेशन विभाग को हिदायत करते हुए कहा कि गांवों में पीने के पानी की किसी तरह की समस्या न आए।
डिप्टी कमिश्नर ने हिदायत देते हुए कहा कि शहर इलाकों में पौधारोपण के लिए चार दिवारी वाले सरकारी स्थानों को चुना जाएं ताकि लगाए गए पौधों को किसी तरीके का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने सरकारी घरों में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अपील की कि वे भी अपने घरों व आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम संबंधी श्री संदीप हंस ने अधिकारियों को कहा कि वे अपने कार्यालयों से इसकी शुरुआत करते हुए पहल करें। इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, एस.डी.एम. मुकेरियां श्री कवंलजीत सिंह के अलावा ई.ओज, बी.डी.पी.ओज के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा कर कैदियों की राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सी.जे.एम ने समस्याएं सुनीं

होशियारपुर, 2 जून : मेंबर सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथॉरिटी, एस.ए.एस नगर मोहाली के दिशा निर्देशों के तहत साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 15 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायालय...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से बेरोजगारी व गरीबी खत्म करने के लिए उद्योगिक पैकेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आऊँगी – निमिषा मेहता।

महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना होगा मुख्य उद्देश्य। गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा उमीदवार निमिषा मेहता ने कहा है कि वह चुनाव के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने...
article-image
पंजाब

‘मेरे जीजाजी को कर रहे 10 साल से परेशान…’..रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

नई दिल्ली : काग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुग्राम के एक रियल एस्टेट सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोपपत्र दायर किए जाने के बाद अपने बहनोई व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा...
article-image
पंजाब

भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित : देश को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा – सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 4 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!