सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

by

नई दिल्ली :  दलित महिला ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पीडि़त महिला द्वारा दर्ज करवाई गई एफआईआर में बताया गया कि दो साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद उसने नौकरी के लिए पीपी माधवन से संपर्क किया था।
महिला का आरोप है कि पीपी माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। वहीं, इन आरोपों पर माधवन ने कहा कि वो महिला को जानते हैं, लेकिन उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। पीडि़ता की शिकायत के आधार पर उत्तम नगर थाने में पीपी माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी चुनाव परिणाम घोषित : कुड्डे वार्ड नंबर एक से रही देवी ने 1 वोट से की जीत दर्ज

एएम नाथ । चुवाड़ी  : नगर पंचायत चुवाड़ी के सभी वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को जारी निर्वाचन विवरणी (रिटर्न) के अनुसार अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों ने जीत हासिल...
article-image
पंजाब

अमृतपाल मेहरों लाया गया पंजाब : ‘इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी’ की थी हत्या

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस दुआरा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर “कमल कौर भाभी” उर्फ कंचन कुमारी की हत्या में मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से भारत लाया गया है। पुलिस सूत्रों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीएवी के रजत और हैप्स की प्रज्ञा सबसे तेज धावक – धाविका

एएम नाथ। हमीरपुर 27 नवंबर। दोसड़का के पुलिस मैदान में आयोजित एथलेटिक्स और अन्य प्रतियोगिताओं में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुरस्कृत किया। 100...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीआईडी का जांच से इन्कार – पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ

एएम नाथ। शिमला :  डीजीपी  संजय कुंडू सहित 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ प्रताड़ना के आरोप से संबंधित मामले में सीआईडी ने जांच करने से इन्कार कर दिया है। सीआईडी ने इस बारे में...
Translate »
error: Content is protected !!