जवाली में एक नाबालिग लड़की को पिस्तौल की नोक पर किया अगवा

by

एएम नाथ। जवाली : हिमाचल प्रदेश में अपहरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। शिमला के बाद अब जिला कांगड़ा से एक फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग का मामला सामने आया है। जवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को पिस्तौल की नोक पर अगवा कर लिया गया। इस घटना की शिकायत नाबालिग के भाई ने जवाली पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में नाबालिग के भाई ने बताया कि वे ट्रैक्टर से अपने घर मिरथल की ओर जा रहे थे। तभी एक काली स्कॉर्पियो (जेके नंबर) वहां पहुंची और अपराधियों ने उनकी बहन को जबरन ट्रैक्टर से उतारा। इसके बाद उसे गाड़ी में डालकर तेजी से फरार हो गए।
इस वारदात को अंजाम देने के बाद भागते वक्त आरोपितों की स्कॉर्पियो ने रास्ते में दो वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे नुकसान हुआ। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि अपहरणकर्ताओं को जल्द पकड़ा जाए और उनकी बेटी को सुरक्षित वापस लाया जाए।
जवाली के डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों को दबोचने के लिए कई टीमें रवाना की गई हैं। जांच जारी है।
हालांकि अगवा लड़की नूरपुर के औंध नामक जगह से सुरक्षित बरामद हो गई है। अपहरण करता लड़की को छोड़कर फरार हो गए है। स्थानीय युवकों ने वीडियो जारी कर जानकारी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने गर्भवती पत्नी को मामूली घरेलू विवाद के चलते जिंदा जलाया

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद बनी कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर महिला जवान ने जड़ा थप्पड़ , जाने वजह ….CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से थी आहत

भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रही थी सांसद कंगना एएम नाथ। चंडीगढ़ :   अभिनेत्री से सांसद बनी कंगना रनौत की आज एयरपोर्ट पर पिटाई हो गई। मामला चंडीगढ़ एयरपोर्ट...
article-image
पंजाब

लूटपाट के 6 आरोपी गिरफ्तार: सिमकार्ड और ठहराने का प्रबंध कराने वाले भी गिरफ्तार, देसी कट्‌टा और तेजधार हथियार बरामद

बठिंडा : बठिंडा के रामपुरा फुल में एक के बाद एक लूटपाट की तीन वारदातों को अंजाम देने वाला शिकायतकर्ता का मुख्य आरोपी ड्राइवर ही निकला। उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सभी...
article-image
पंजाब

भ्रष्ट अधिकारी थे पूरन कुमार; अब सुसाइड करने वाले IPS का नाम लेकर पुलिस वाले ने दी जान

चंडीगढ़ : हरियाणा के चंडीगढ़ में IPS अफसर वाई पूरन कुमार की खुदकुशी मामले में अब नया ट्विस्ट आ गया है। इस मामले की जांच कर रहे एक ASI ने ही अब जान दे...
Translate »
error: Content is protected !!