उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने 21 करोड़ 12 लाख की विकासात्मक परियोजनाओं के किए शिलान्यास एवं उद्घाटन

by

मुकेश अग्निहोत्री ने 15 करोड़ 66 लाख की राशि से निर्मित पेयजल योजना का किया लोकार्पण

30 गांवों की 133 बस्तियों को मिलेगी सुचारू पेयजल आपूर्ति

सुदूर क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को बनाया जा रहा है सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। चम्बा :   उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा ज़िला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत 21 करोड़ 12 लाख धनराशि वाली दो महत्वपूर्ण विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।


उप मुख्यमंत्री ने ज़िला चंबा के अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र डलहौजी के बनीखेत कस्बे में 6 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत वाले बनीखेत नाला के बाढ़ नियंत्रण कार्य का शिलान्यास किया।


उन्होंने इसके पश्चात प्रसिद्ध शक्ति स्थल माता भलेई मंदिर परिसर में 15 करोड़ 66 लाख रुपयों की धन राशि से नव निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान जन समस्याओं के समाधान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोगों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं की पहुंच एवं विस्तार को प्रदेश के सभी सुदूर क्षेत्रों तक सुनिश्चित बना रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में पेयजल-सिंचाई, मल निकासी तथा बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तौर पर पूरा किया जा रहा है।
मुकेश अग्निहोत्री ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सूखा प्रभावित ग्राम पंचायत ब्रंगाल, भलेई, वांगल, ओहरा, सिमणी और कंगेड के लिए निर्मित उठाऊ पेयजल योजना के अब कार्यशील होने से 30 गांवों की लगभग 133 ग्रामीण बस्तियों को प्रतिदिन 13 लाख लीटर स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने ये भी कहा कि बनीखेत नाला में बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए लगभग 815 मीटर आईसीसी चैनल का निर्माण किया जाएगा साथ में स्टोन फिलिंग स्लिप्स हटाना तथा अन्य संरचनात्मक कार्य किए जाएंगे। जिससे नगर पंचायत बनीखेत तथा ग्राम पंचायत ढलोग के लोगों की 13 करोड़ की संपत्ति सुरक्षित होगी।
मुकेश अग्निहोत्री ने भुरू नाग मंदिर प्रबंधन समिति की मांग पर मंदिर सराय भवन निर्माण के लिए 10 लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री ने भद्रकाली भलेई माता मंदिर में वरिष्ठ नागरिक-श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लिफ्ट या रोपवे निर्माण की संभावनाएं भी तलाशने का आश्वासन दिया।


इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इससे पहले उन्होंने भुरू नाग मंदिर बनीखेत तथा भद्रकाली भलेई माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की भी कामना की।
विधायक डीएस ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, कांग्रेस कमेटी के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी कमल ठाकुर, यशवंत खन्ना, धर्म सिंह पठानिया, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, मुख्य अभियंता जल शक्ति दीपक गर्ग, एसडीएम अनिल भारद्वाज, चंद्रवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर पठानिया, राजेश मोगरा सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

डलहौजी में जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खोलने के लिए मामला विचाराधीन : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बनीखेत में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि डलहौजी में जल शक्ति विभाग का मंडल कार्यालय खोलने के लिए मामला विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध पर्यटन क्षेत्र डलहौजी में लोगों को पेयजल की सुचारू सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए पेयजल योजना का अधिकांश कार्य संपूर्ण कर लिया गया है और इस वर्ष दिसंबर माह तक योजना का लोकार्पण किया जाएगा ।

बस स्टैंड डलहौजी के मामले पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के लिए विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि बनीखेत कस्बे के लिए मल निकासी योजना की विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार कर अनुमोदन के लिए प्रेषित कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता चिंतपूर्णी मेला – लंगरों में 100% नो-प्लास्टिक मिशन शुरू: जिलाधीश आशिका जैन

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : यह जानकारी जिलाधीश आशिका जैन ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से विशेष बातचीत में साझा की। माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...
article-image
पंजाब

No one is complete in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 19 : Today, at the invitation of Attar Singh Ji, the founder of Blind School Bahowal (Mahilpur), Ally. Ashok Puri, International Vice President Alliance Club reached the ashram started in Hoshiarpur by...
article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और खैरा पर दायर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ प्रदर्शन

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और सुखपाल खैरा पर दायर एफ आई आर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घंगरेट पंचायत प्रधान वीरेंद्र ने उपायुक्त राघव शर्मा से की मुलाकात

ऊना (30 जनवरी)- ग्राम पंचायत घंगरेट के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा से मुलाकात की और अपनी पंचायत की समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उपायुक्त राघव शर्मा ने वीरेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!