जवाहर नवोदय विद्यालय ने छठी कक्षा के दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई

by

विद्यार्थी विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in पर करवा सकते हैं आनलाइन रजिस्ट्रेशन
होशियारपुर, 31 जनवरी:
जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में छठी कक्षा में दाखिला के लिए परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तिथि 8 फरवरी तक बढ़ाई गई है, जो कि पहले 31 जनवरी तक थी। उन्होंने बताया कि जिन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी में दाखिले के लिए फार्म नहीं भरे हैं, वे 8 फरवरी तक अपना फार्म विद्यालय की वैबसाइट www.navodaya.gov.in या https://www/navodaya.gov.in/nvs/nvs-school/Hoshiarpur/en/home/ लिंक पर 8 फरवरी तक आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
प्रिंसिपल ने बताया कि जिले के निवासी व इस जिले में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में अगले शैक्षणिक सत्र में छठी कक्षा में दाखिला लेने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी होशियारपुर जिले का स्थायी निवासी हो, कक्षा तीसरी व चौथी किसी सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में पूरा शैक्षणिक वर्ष लगाकर पास की हो और उसका जन्म 01.05.2011 से 30.04.2013(दोनों तिथियां शामिल) के बीच हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आउटसोर्स भर्तियों पर भाजपा नेता एडवोकेट जय सिंह का हमला : आउटसोर्स भर्तियों में स्थानीय युवाओं की हुई अनदेखी

पर्यटन विभाग में करीब 30 आउटसोर्स भर्तियों पर उठाए सवाल, दूसरे जिलों के युवाओं को नौकरी देने का आरोप चंबा के पांचों विधायकों से श्वेत पत्र जारी करने की मांग, कार्रवाई न होने पर...
article-image
पंजाब

मर्डर की सुपारी : छेहरटा हत्याकांड में अमृतसर पुलिस ने दो शूटरों को पिस्टल समेत दबोचा

अमृतसर। अमृतसर पुलिस ने छेहरटा हत्याकांड में मुख्य शूटर जोबनप्रीत सिंह उर्फ जोबन और उसके साथी सुखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आस्ट्रिया निर्मित ग्लोक 9एमएम पिस्टल बरामद...
article-image
पंजाब

आत्मसमर्पण किया पंजाब पुलिस के एसपी व जस्सी ठेकेदार ने विजिलेंस दफ्तर फ़िरोज़पुर में : शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार थे फरीदकोट के तत्कालीन एसपी

कोटकपूरा :  गांव कोटसुखिया के चार साल पुराने बाबा दयाल दास हत्याकांड में आईजी फरीदकोट के नाम पर शिकायतकर्ता को डरा धमका कर 20 लाख रुपये रिश्वत वसूलने के मामले में फरार चल रहे...
article-image
पंजाब

सड़ोआ में सहजपाल गोत्र का सतियों का मेला 30 मार्च को

गढ़शंकर : सहजपाल सतियों का मेला 30 मार्च को कस्बा सड़ोआ में करवाया जा रहा है। अश्वनी सहजपाल ने बताया कि सड़ोआ के कुलपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग घर के समीप सती माता...
Translate »
error: Content is protected !!