पंजाब बॉर्डर बंद करने और गुजरात का खुला रहने का कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने उठाया मुद्दा

by
जालंधर  । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है। वहीं, इस मामले को लेकर जालंधर कैंट से कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी घटना में सुरक्षा में चूक हुई है और इसे भाजपा के नेता भी मान रहे हैं। इस चूक को लेकर विचार करना बड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।
केंद्र द्वारा पंजाब का बॉर्डर बंद किए जाने पर परगट सिंह ने कहा कि सरकार ने इसे तो बंद करा दिया, लेकिन आज भी गुजरात का बॉर्डर खुला हुआ है। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जाता है?
कांग्रेस विधायक ने कहा कि पंजाब के लोग भी व्यापार करके हालात को ठीक करना चाहते हैं। मुंबई में ताज होटल पर 26/11 को हुए आतंकी हमले के दौरान भी गुजरात के बॉर्डर को बंद नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि जब भी बॉर्डर बंद होता है, तो पंजाब का ही बॉर्डर बंद होता है। ऐसे में भाजपा को अपने कार्यक्रम की समीक्षा करनी चाहिए।
वहीं बीबीएमबी मामले में पंजाब और हरियाणा के पानी के मसले को लेकर भाजपा द्वारा पंजाब पर लगाए जा रहे गंभीर आरोपों पर उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने बांध सुरक्षा अधिनियम को लेकर पंजाब के साथ काफी धोखा किया है। 2021 में यह कानून बना है, लेकिन सीएम मान ने इस कानून पर कोई बात नहीं की।
आज पंजाब में आप द्वारा धरना दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि धरने की जगह पंजाब विधानसभा में पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 की धारा 78, 79 और 80 एक्ट को रद्द किया होता तो शायद यह स्थिति न बनती।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में पूर्व विधायक गोल्डी ने 140 विधार्थियों को मोवाईल फोन वितरित किए

गढ़शंकर: सरकारी सीनियर सैकंडरी समार्ट स्कूल हैबोवाल में आयोजित समागम में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने बारहवीं कक्षा के  140 विधार्थियों को मोवाईल वितरित किए। इस दौरान पूर्व...
article-image
पंजाब

कांग्रेस में अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी : राजा वड़िंग

श्री मुक्तसर साहिब: पंजाब की राजनीति इस समय गरमाई हुई है। नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड किए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया...
article-image
पंजाब

हथियार या हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले गीतों पर भी रहेगी पाबंदी : सार्वजनिक समागमों में हथियार ले जाने इसके सार्वजनिक व सोशल मीडिया पर प्रदर्शन पर लगी पाबंदी

होशियारपुर, 02 दिसंबर: जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में सार्वजनिक एकत्रीकरण, धार्मिक...
Translate »
error: Content is protected !!