जसविंदर कौर मान नगर कौंसिल गढ़शंकर की सीनियर वाईस प्रधान और जूनियर वाईस प्रधान किरपाल राम पाला निर्वाचित

by

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर के सीनियर वाईस प्रधान और जूनियर  वाईस प्रधान के पदों का चुनाव नगर कौंसिल गढ़शंकर के कार्यालय में ओशी मंडल (आईएएस) उप मंडल मजिस्ट्रेट-सह-कन्वीनर नगर कौंसिल गढ़शंकर की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वार्ड नंबर 11 की पार्षद जसविंदर कौर मान को सीनियर वाईस प्रधान  उपाध्यक्ष और वार्ड नंबर 7 के पार्षद किरपाल राम पाला को जूनियर वाईस प्रधान चुना गया।
इस चुनाव में  डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी बतौर एफसीओ सदस्य के रूप में उपस्थित थे। इस चुनाव के दौरान  हरजीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी और नगर कौंसिल के बाकी कर्मचारी मौजूद थे। इस दौरान माननीय जय कृष्ण सिंह रौड़ी, विधायक, (डिप्टी स्पीकर पंजाब सरकार) ने नव निर्वाचित सीनियर वाईस प्रधान जसविंदर कौर मान और जूनियर वाईस प्रधान किरपाल राम पाला को बधाई दी। नगर परिषद के सीनियर वाईस प्रधान जसविंदर कौर मान और जूनियर वाईस प्रधान किरपाल राम पाला ने आश्वासन दिया कि वे शहर निवासियों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। इस अवसर पर इंद्रजीत कौर एमसी, सुमित सोनी एमसी, दीपक कुमार एमसी, हरप्रीत सिंह एमसी, भावना किरपाल एमसी, सीला देवी एमसी, करनैल सिंह, एमसी, सोम नाथ बंगड़ एमसी, प्रवीण एमसी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

घर-घर राशन स्कीम के तहत पंजाब के लोगों के राशन की सप्लाई कटौती नहीं होनी चाहिए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकसभा चुनाव के बाद एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम भगवंत मान ने शुक्रवार को राज्य के लोगों को दी जाने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का...
article-image
पंजाब

15 मार्च को श्री कांशी राम के जन्मदिन पर दाना मंडी बहिराम में होगी ‘सत्ता प्राप्त करो’ रैली

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी द्वारा पंजाब को बरबादी से बचाने के लिए डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी, पूर्व सदस्य राज्यसभा ने पंजाब की मौजूदा सियासी स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए 15 मार्च...
article-image
पंजाब

कोरोना से डरना नहीं बल्कि लडऩा व जीतना है: डा. राज कुमार चब्बेवाल

कोरोना से लोगों को सावधान करने के लिए पी.पी.ई. किटें डालकर निकाला जागरुकता मार्च विधायक ने सिविल अस्पताल में लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के...
Translate »
error: Content is protected !!