जहां नायब तहसीलदार बैठता था वहां पर लगा है ताला , प्रदेश में ताला लगाने वालों पर ताला लगाने की ज़िम्मेदारी प्रदेश वासियों की : जयराम ठाकुर

by
अपने-अपने पन्ने पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करें पन्ना प्रमुख,    कांग्रेस के मंत्री रोते हुए नज़र आते हैं, उसके दोषी मुख्यमंत्री हैं भाजपा नहीं
एएम नाथ। मण्डी :    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में हज़ारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिये, करसोग में ही नायब तहसीलदार के कार्यकाल से लेकर पटवार सर्कल समेत दर्जनों की संख्या में कार्यालय, स्कूल और अस्पताल तक बंद कर दिए. कांग्रेस इसी तालाबंदी को विकास कह रही है। अब हिमाचल के लोगों की बारी हैं ऐसी सरकार और ऐसे लोगों की तालाबंदी करें। मण्डी जिला के करसोग में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में उन्होंने कहा कि हर पन्ना प्रमुख अपने अपने पन्ने से भारतीय जनता पार्टी को बढ़त दिलाएँगे और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना सहयोग देंगे। उन्होंने कंगना को मण्डी से ऐतिहासिक विजय के साथ दिल्ली भेजने के लिए निवेदन करते हुए कहा कि कंगना ही आपके सुख-दुःख की डाकिया बनकर मण्डी और देवभूमि के मुद्दों को दिल्ली में मोदी तक पहुचाएँगी। इसके बाद उन मुद्दों के समाधान की गारंटी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है। इस मौक़े पर उनके साथ मण्डी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत, करसोग के विधायक दीपराज समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी के लिए विक्रमादित्य ने अमर्यादित शब्द कहे। उन्होंने कंगना को अपवित्र तक कहा, क्या यह हिमाचल के बेटी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है? जैसे वह स्वयं गंगा जल में स्नान करके आए हैं। अपने संघर्ष और क्षमता से कंगना ने फ़िल्मी दुनिया में अपना नाम किया, उन्हें राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उनके पास मुद्दे नहीं है, डेढ़ साल में एक भी काम नहीं किया है इसलिए वह इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। आज प्रदेश में सड़कों की क्या हालत है? सड़कों की मरम्मत तो छोड़िए उनसे सड़कों का कूड़ा भी नहीं उठाया जा सका है। इसलिए वह निजी हमले कर रहे हैं। नारी शक्ति का अपमान कांग्रेस की आदत बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि दस साल के काम को देखकर देश एक सुर में कह रहा है कि आएगा तो मोदी ही। बीते दस सालों में जो विकास हुआ वह पिछले सत्तर सालों में भी नहीं हो पाया। देश के लोग इस बार भाजपा को चार सौ से ज़्यादा सीटें दे रहे हैं हिमाचल भी चार की चार सीटें देकर प्रधानमंत्री को मज़बूती देगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंद्रह महीनें की सरकार में 15 पैसे का काम नहीं किया है। अपनी नई योजनाएँ नहीं चलाई तो कोई बात नहीं लेकिन जो पुरानी योजनाएं चल रही थी उन्हें भी बंद कर दिया। हिमकेयर की योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को बीमारी के समय 5 लाख का मुफ़्त इलाज मिल रहा था वह भी बंद कर दिया। एक लाख नौकरियां देने के लिए कहा था, एक नौकरी नहीं दी, 11 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को नौकरी से निकाल दिया।  गोबर ख़रीदने से लेकर 300 यूनिट बिजली देने का वादा किया, महिलाओं को 1500 रुपए देने की बात कहीं थी, लेकिन दिया कुछ नहीं। हमने बिना कहे, बिना गारंटी दिये बस का किराया महिलाओं के लिए आधा किया, 30 हज़ार असहाय लोगों को हर महीनें 3 हज़ार रुपए की पेंशन दी। कहा कि कांग्रेस ने बंद करने के लिए अब कुछ नहीं छोड़ा। अब बारी आप लोगों की हैं कांग्रेस को सबक़ सिखाने की और नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमल का बटन दबाने की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल : अनछुए पर्यटन स्थलों में विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रदेश सरकार दे रही है बल

जोगिन्दर नगर 12 फरवरी- हिमाचल प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से प्रकृति ने खूब संवारा है। प्रदेश में एक ओर जहां प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर अनेक पर्यटन स्थान हैं तो वहीं धार्मिक आस्था की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में 9 से 11 फरवरी तक टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा सेमिनार होगा : कंवर अरोड़ा

नवांशहर/गढ़शंकर  :  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के MD कंवर अरोड़ा ने कहा कि टूरिस्ट और विज़िटर वीज़ा पर एक सेमिनार 9, 10, 11 फरवरी को नवांशहर और गढ़शंकर ऑफिस में होने जा रहा है। जिसमें...
हिमाचल प्रदेश

कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करना होटल व मैरिज पैलेज प्रबंधकों का भी दायित्वः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति सुनिश्चित करना होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित...
Translate »
error: Content is protected !!