288 ग्राम चिट्टे के साथ मंडी पुलिस ने दो लोग किए गिरफ्तार

by

मंडी  :   मंडी पुलिस ने 288 ग्राम चिट्टे की खेप के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। चिट्टे की कीमत 28 से 30 लाख रुपये है। दो आरोपित इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं।   आरोपितों की पहचान 29 वर्षीय चिरंजी लाल पुत्र प्रेम सिंह गांव गैल डाकघर उरला व उसके एक अन्य सहयोगी 49 राजमल पुत्र बुद्धि राम गांव सरवाला डाकघर गवाली तहसील पद्धर जिला मंडी के रूप में हुई है।  इस वर्ष की  यह अब तक की सबसे बड़ी खेप है। पुलिस ने इससे पहले 268 ग्राम चिट्टे के साथ पांच लोगों को पकड़ा था।

                               चिरंजी लाल और राजमल दोनों ही लंबे समय से इस धंधे में लगे हुए थे। हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाते थे। शनिवार रात को मंडी-पद्धर-जोगेंद्रनगर मार्ग पर पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल भानु प्रताप की अगुवाई में मंडी थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मंडी के खलियार इलाके में नाका लगाया।   करीब रात 10 बजे इटीयोज गाड़ी एचपी 76-2450 सफेद रंग की को जब जांच के लिए रोका गया तो उसमें तलाशी के दौरान 288 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मंडी पुलिस का ये इस वर्ष की सबसे बड़ी खेप है । पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।  एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस दोनों को अदालत में पेश करेगी तथा संपत्तियों की  जांच होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंडोह डैम के पास दर्दनाक हादसा : दुल्हे के भाई, भाभी व आठ माह की भतीजी समेत पांच लोगों की मौत

मंडी :   मंडी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। पंडोह खोलानाला संपर्क मार्ग से एक ऑल्टो कार के पंडोह डैम की...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ सगे भाई राणा बिल्डिंग फर्म के नाम पर बिल बना कर पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

गढ़शंकर, 14 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस द्वारा बीडीपीओ गढ़शंकर द्वारा एसएसपी होशियारपुर को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की मांग पर भाजपा के बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा का सुक्खू सरकार पर हमला

हिमाचल में चल रही हैं “भ्रष्टाचार की फैक्ट्रियां” इटली निवेश, न्यू चंडीगढ़ संपत्तियों और मेडिकल कॉलेज मामलों पर भाजपा ने मांगा सरकार से जवाब राजेंद्र राणा बोले, जनता के सामने हर मामले का खुलासा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्कड़ में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए मिली एफसीए क्लीयरेंस : बेहतर एयर कनेक्टिविटी से मिलेगा पर्यटन को बूस्ट, आपात स्थितियों में भी मिलेगी मदद

धर्मशाला, 30 अगस्त। धर्मशाला के रक्कड़ में प्रस्तावित हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के तहत पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!