ग्राम पंचायत भावगुड़ी के बांध गांव में सरकार गांव के द्वार आयोजित :गांव में पेयजल समस्या समाधान के लिए 20 लाख की घोषणा

by

पट्टा मेहलोग, 14 मार्च (तारा) : दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी गत् दिवस ग्राम पंचायत भावगुडी के गांव बांध में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकतर शिकायतों का विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर ही निपटारा करवाया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रामकुमार चौधरी ने बांध गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए लगभग 20 लाख रुपये की लागत से 50 हजार लीटर क्षमता का वाटर टैंक बनवाने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने गांव में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए बिजली के पोल बदलने, आवश्यक थ्री-फेज मीटर लगाने तथा अन्य जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गांव में 7 इंच का हैंडपंप लगाकर पेयजल समस्या का अस्थायी समाधान भी शीघ्र किया जाएगा, ताकि आगामी गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पट्टा-बांध-बनलगी मुख्य सड़क के पास बंद पड़ी कूहल की सफाई कर उसे पुनः खोलने के निर्देश दिए, ताकि किसान कूहल के माध्यम से अपनी फसलों की सिंचाई कर लाभान्वित हो सकें। इसके अतिरिक्त उन्होंने बांध गांव में खेतों तक जाने वाले रास्ते को पक्का करने के लिए विधायक निधि से 1 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
रामकुमार चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायत भावगुडी और जगजीतनगर में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए मैदानी क्षेत्र से पानी की व्यवस्था हेतु तीन बड़े ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को जल्द ही राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा जंगली जानवरों तथा आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान की समस्या को ध्यान में रखते हुए लगभग 300 बीघा भूमि के लिए 25 लाख रुपये की लागत से कृषि विभाग के माध्यम से बाड़बंदी का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जैसे ही कृषि विभाग में इस मद के लिए निधि उपलब्ध होगी, इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ सीधे गांव तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर ही करना है। “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो रहा है।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ GMCH-32 कॉन्ट्रैक्टर्स वर्कर्स यूनियन के प्रधान पद के चुनाव की घोषणा

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की प्रतिनिधि संस्था GMCH Sector 32 Contractors Workers Union के प्रधान पद हेतु चुनाव की घोषणा कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत संगीत से दी सरकारी योजनओं की जानकारी

ऊना: 13 जुलाई: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्यणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं बारे जागरूक करने के लिए चलाए गए विशेष प्रचार-प्रसार के तीसरे दिन आज फोक मीडिया दलों ने लोगों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ने अध्ययन अवकाश लाभों में वृद्धि की : उच्च शिक्षा के दौरान कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन : अध्ययन अवकाश का लाभ ले चुके कर्मचारियों को मिलेगा शेष वेतन

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने सेवा अवधि के दौरान उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अध्ययन अवकाश पर जाने वाले सरकारी कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का निर्णय लिया है। पहले अध्ययन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने हमीरपुर जिले के लिए घोषणायों की लगाई झड़ी : भाजपा पर वरसे और कहा जनता पूर्व की भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी

हमीरपुर : हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज खोलने, आधुनिक सुविधाओं वाला बस अड्डा और इंडोर स्टेडियम बनवाने की मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में गांधी चौक पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!