ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण की ओर से विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत

by
होशियारपुर, 6 दिसंबर  : पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) तथा ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन ज़िला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण रजिंदर अग्रवाल और सचिव-कम-सी.जे.एम नीरज गोयल के निर्देशों एवं मार्गदर्शन अनुसार ज़िलेभर में 6 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक विशेष नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बैंस खुर्द में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एडवोकेट आशीष ज्योति ने उपस्थित लोगों को नशा-विरोधी संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडवोकेट आशीष ज्योति ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक गंभीर खतरे के रूप में उभर रहा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज के सभी वर्गों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और गांववासियों को नशे के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा नशा छोड़ने के बाद उपलब्ध पुनर्वास सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपनी क्षमताओं का सही उपयोग कर सकते हैं और समाज की तरक्की में योगदान दे सकते हैं। इस अवसर पर लोगों को कानूनी सहायता हेल्पलाइन, नशा मुक्ति केंद्रों और सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया, ताकि जरूरतमंद समय पर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में गांव बैंस खुर्द के सरपंच हरजीत सिंह बैंस, पंच सिंह धामी, पंच सीमा रानी, पंच सतपाल कौर, रेशम सिंह, सुखदेव सिंह, हरेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, अमनदीप सिंह, रमनदीप सिंह धामी, बलवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, प्रितपाल, सरबजीत कौर, मुकेश, सुरजीत कौर, स्कूल इंचार्ज प्रवीण कुमारी, अमरजीत, हरभजन कौर, आंगनवाड़ी वर्कर परमजीत कौर, कमलदीप कौर सहित अन्य ग्रामीण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
अंत में सभी ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और ऐसे कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भारतीय मानक ब्यूरो ने दसूहा में लगाया जागरुकता कैंप

दसूहा/होशियारपुर, 19 नवंबर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी औरते में कूट- कूट कर भरी होती है जवानी – 60 की उम्र में भी चेहरे से टपकता है नूर….जानें इसके पीछे का राज

नई दिल्ली: पाकिस्तान की औरते अपनी खूबसूरती के लिए जाने जाती है. वहीं पाकिस्तान की औरते 60 साल की उम्र में भी 30 साल की दिखती है। .अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण...
पंजाब

दिल दहलाने वाली घटना : युवक ने अपनी 16 वर्षीय बहन को कापे से काटकर की हत्या

गिद्दड़बाहा : गांव फकरसर में युवक ने अपनी छोटी बहन को कापे से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि युवक अपनी छोटी बहन के चरित्र पर शक करता था, जिस कारण...
article-image
पंजाब

2 शवों की शनाख्त ना होने पर संस्कार : दसूहा में हुया था 2 दिन पहले सड़क हादसा

दसूहा :गत दिन दसूहा के दाना मंडी में हुए सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। जिनके शव को 72 घंटे सिविल अस्पताल में रखा गया लेकिन इनकी किसी भी व्यक्ति...
Translate »
error: Content is protected !!